ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा ने इन तस्वीरों के साथ दिया जवाब, स्टार्स ने किया रिएक्ट

कुछ ही घंटों पहले ट्विटर पर अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा ट्रेंड होने लगे थे। कारण थी बस एक रिपोर्ट। इस रिपोर्ट के मुताबिक, मलाईका अरोड़ा छह दिनों से घर से नहीं निकली हैं क्योंकि उनका दिल टूट चुका है और अर्जुन कपूर के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है।

अब अर्जुन कपूर ने इन अफवाहों को जवाब देने की ठानी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मलाईका अरोड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ में लिखा - हमारे बीच ऐसी बकवास अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सब लोग सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। सभी के लिए अच्छा सोच रहा हूं। ढेर सारा प्यार।

arjun-kapoor-shares-a-hugsy-cosy-picture-with-malaika-arora-to-end-break-up-rumors-stars-react

अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर मलाईका अरोड़ा ने भी रिएक्ट करते हुए दिल बनाया। गौरतलब है कि अर्जुन और मलाईका के ब्रेकअप की खबरें पहले भी कई बार उड़ी हैं। वहीं दूसरी तरफ, उनकी शादी की भी अफवाहें अक्सर उड़ जाती हैं। दोनों ही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अर्जुन और मलाईका, चार सालों से रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

स्टार्स ने किया रिएक्ट

स्टार्स ने किया रिएक्ट

जैसे ही अर्जुन कपूर ने मलाईका के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सारी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाया, स्टार्स ने इस पर रिएक्ट भी किया। मलाईका की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया - तुम इन्हें सही जवाब देते हो। वहीं अर्जुन कपूर की को स्टार तारा सुतारिया ने लिखा - Yes. तुम दोनों मज़बूत हो। बाकी स्टार्स ने भी अर्जुन के इस स्पष्टीकरण को पसंद किया।

केवल इसलिए उड़ी खबरें

केवल इसलिए उड़ी खबरें

ये सारी खबरें केवल इसलिए उड़ीं क्योंकि आमतौर पर रोज़ कैमरों में कैद होने वाली मलाईका अरोड़ा, पिछले छह दिनों से कैमरों की नज़र में नहीं आईं और ये मान लिया गया कि मलाईका अरोड़ा अपने घर में बंद हैं और इसका कारण, शायद उनके और अर्जुन कपूर के बीच का अलगाव है। इस बीच, अर्जुन कपूर भी मलाईका के घर आते नहीं दिखाई दिए। हालांकि, मलाईका और अर्जुन ने क्रिसमस और नए साल की पार्टियां एक ही साथ की थीं।

पूरा परिवार पॉज़िटिव

पूरा परिवार पॉज़िटिव

अर्जुन कपूर कुछ हफ्तों पहले, अपनी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी के साथ डिनर पर गए थे। इसके बाद रिया और करण पॉज़िटिव निकले थे। कुछ दिन बाद अर्जुन और मलाईका एक पार्टी में गए थे जिसके बाद अर्जुन भी पॉज़िटिव निकले थे। हाल ही में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी कंफर्म किया कि वो पॉज़िटिव थीं। और शायद बस यही कारण था कि कोरोना के नियमों का उल्लंघन ना करते हुए सभी लोग अपने अपने घर में क्वारंटीन थे।

झेल चुकी हैं कोरोना की मार

झेल चुकी हैं कोरोना की मार

कोरोना की पहली लहर में मलाईका अरोड़ा खुद कोरोना पॉज़िटिव थी जिसके बाद उनके शरीर में काफी बदलाव आ गए थे। पर मलाईका ने हिम्मत नहीं हारी। ठीक होते ही वो वापस अपनी बॉडी को ठीक करने में जुट गईं। हालांकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मलाईका ने अपनी तस्वीरें भी फैन्स से शेयर कीं। मलाईका अरोड़ा उन सेलिब्रिटी में से एक हैं जिनके फिटनेस की लोग मिसाल देते हैं।

काम में व्यस्त हैं अर्जुन

काम में व्यस्त हैं अर्जुन

वहीं अर्जुन कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। इनमें एक विलेन रिटर्न्स और द लेडी किलर शामिल हैं। एक विलेन के सीक्वल में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया के साथ नज़र आएंगे वहीं द लेडी किलर में पहली बार उनकी और भूमि पेडनेकर की जोड़ी बनने जा रही है। इन फिल्मों के लिए अर्जुन अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और कुछ हफ्तों पहले उन्होंने अपनी ये वर्कआउट तस्वीर शेयर की थी।

बेहद स्टाईलिश मलाईका

बेहद स्टाईलिश मलाईका

कोरोना के समय में मलाईका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए लोगों को भी फिट रहने का मंत्र दिया। इसके लिए मलाईका कभी योग करती दिखीं तो कभी एक्सरसाईज़। लेकिन फिट रहने के लिए मलाईका ने जो भी किया उसे फैन्स के साथ भी शेयर किया। मलाईका अरोड़ा सेक्सी तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही फैन्स उनके स्टाईल के भी दीवाने हैं। लाखों मॉडल्स के लिए मलाईका अरोड़ा रोल मॉडल हैं। हालांकि कुछ लोगों को मीन मेख निकालने का शौक ज़्यादा है और वो मलाईका अरोड़ा को उनके कपड़ों के लिए आए दिन ट्रोल करते ही रहते हैं। लेकिन या तो मलाईका इन पर ध्यान नहीं देती हैं या फिर करारा जवाब देती हैं।

कर दी गई थीं ट्रोल

कर दी गई थीं ट्रोल

मलाईका अरोड़ा फिलहाल बॉलीवुड की सबसे सफल मॉडल और अब तक की सबसे सेक्सी सेलिब्रिटी मानी जा सकती हैं। मलाईका अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या किसी के भी होश उड़ा सकती हैं। और मलाईका अपने फॉलोअर्स के होश उड़ाती हैं अपनी शानदार तस्वीरों के साथ। हाल ही में मलाईका को उनके और अर्जुन कपूर के बीच 12 साल की उम्र के अंतर के लिए काफी ट्रोल किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X