बहन अंशुला कपूर के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने साझा किया क्यूट वीडियो, दोनों में दिखी खास बॉन्डिंग

Arjun Kapoor- Anshula Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर बेहद ही प्यारा सा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भाई-बहन की दिल जीत लेने वाली केमस्ट्री दिखाई दी है।
अंशुला के लिए अर्जुन का प्यार-
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज 33 साल हो चुकी हैं और आज उनका जन्मदिन है। ऐसे में अपनी बहन के लिए अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके उनको विश किया है।
अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला कपूर का एक क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो क्रिसमस सेलिब्रेशन का है। इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, -अपराध में मेरे साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं..जीवन में आपके रहते कोई भी मिशन असंभव नहीं लगता...।
इस खास वीडियो में अर्जुन और अंशुला कभी गेम खेलते, तो कभी अपना फूड एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाई-बहन की ये मस्ती अब फैंस का खूब दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अंशुला के जन्मदिन का खास सेलिब्रेशन-
वहीं बीता रात अंशुला कपूर को बर्थडे विश करने के लिए उनकी बहन जाह्नवी और खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची थी। इस दौरान दोनों एकदम सिंपल लुक में नजर आई थी। जाहिर है कि हर खास मौके पर पूरा कपूर साथ ही होता है।
आपको बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं, जो उनकी पत्नी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से है। अर्जुन भी मोना और बोनी के ही बेटे हैं। अब मोना इस दुनिया में नही है। उनका निधन साल 2012 में हुआ था। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर ने बहुत प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications