सुशांत सिंह राजपूत और अर्जुन कपूर की चैट के स्क्रीनशॉर्ट वायरल- जब सुशांत ने कहा था-"भाई मिल लो"
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड सितारों को ही नहीं देशभर को हिला कर रख दिया है। एक बार फिर इस आत्महत्या ने मानसिक पीड़ा जैसे विषय को लाकर खड़ा कर दिया है। इस निधन ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस को तेज कर दिया है। इन सभी विषयों को सुशांत की मौत की वजहों से मिलाकर देखा जा रहा है। खैर अब जो भी बहस जारी हो सुशांत सिंह राजपूत वापस नहीं आने वाले, उम्मीद है बस वह सुकून में रहें। सुशांत सिंह राजपूत संग अर्जुन कपूर ने पर्सनल चैट शेयर की। उन्होंने बताया कि दोनों की आखिरी बात कब और क्या हुई थी।
Recommended Video
अर्जुन कपूर ने लिखा, "18 महीने पहले... ये आखिरी मैसेज हम दोनों की बातचीत के हैं जब सुशांत और सारा की फिल्म केदारनाथ रिलीज हुई। जितना मैंने महसूस किया वह अपनी मां को फिल्म की रिलीज के दौरान मिस कर रहे थे। मैं सुशांत को बहुत अच्छे से तो नहीं जानता लेकिन यशराज फिल्मस, इवेंट्स, स्क्रीनिंग्स के दौरान उनसे मिला हूं।"
"मैं पूरी तरह तो नहीं समझ पाया कि आखिर इस कदम के पीछे क्या कारण थे लेकिन दर्द को जरूर फील कर सकता हूं जिसे सुशांत ने अपनी मां के खो जाने के बाद फील किया। उनकी जिंदगी में मां के जाने के बाद एक खालीपन जरूर था। तुम सुकून में हो दोस्त.. मेरी ऐसी ही उम्मीद है। जो कुछ आज हुआ, मैं उम्मीद करता हूं हम उससे सीखें। मैं जानता हूं जब ये सब तमाशा बंद होगा तो सब समझ पाएंगे कि तुमने जो कुछ किया उसका सिर्फ कोई एक कारण नहीं था। "
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











