..................... Arjun Kapoor and Shanaya Kapoor pray for sister Janhvi Kapoor | अर्जुन कपूर - शनाया कपूर ने बहन जान्हवी कपूर के लिए मांगी दुआएं - Hindi Filmibeat

जान्हवी कपूर ने शेयर किया मज़ेदार वीडियो, अर्जुन कपूर - शनाया कपूर ने बहन के ईलाज के लिए मांगी दुआएं

जान्हवी कपूर उन चंद युवा सितारों में से हैं जो अपने फैन्स को हर वक्त इंटरटेन करती रहती हैं। जान्हवी कपूर बिंदास हैं और इस बात का गवाह उनका इंस्टाग्राम रहता है। अब जान्हवी कपूर ने एक बेहद मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर कोई भी लोटपोट हो जाएगा। और उनके भाई अर्जुन कपूर और शनाया कपूर को पक्का यकीन हो चुका है कि जान्हवी को ईलाज की ज़रूरत है।

दरअसल, जान्हवी कपूर ने इस वीडियो में बिग बॉस की प्रतिभागी पूजा मिश्रा की घरवालों के साथ मशहूर लड़ाई का सीन रिक्रिएट किया। Pooja what is this behaviour एक वायरल meme है।

arjun-kapoor-shanaya-kapoor-pray-for-sister-janhvi-kapoor-recreates-bigg-boss-pooja-mishra-fight

जान्हवी ने ये वीडियो शेयर करते हुए पूछा - क्या मुझे ईलाज की ज़रूरत है? इस पर उनके भाई अर्जुन कपूर ने बड़े बड़े अक्षरों में लिखा YES. वहीं जान्हवी कपूर की बहन शनाया कपूर ने भी लिखा- मैं तुम्हारे ठीक होने के लिए दुआ करूंगी। जान्हवी के कई दोस्तों ने इस वीडियो को काफी इंजॉय किया।

करती रहती हैं इंटरटेन

करती रहती हैं इंटरटेन

गौरतलब है कि जान्हवी कपूर अक्सर ही अपने फैन्स को इंटरटेन करती रहती हैं और खुद भी मस्ती के ही मूड में रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक नया वीडियो शेयर किया था जहां उन्होंने सेक्सी दिखते हुए ऑरेन्ज जूस बनाने की कोशिश की है। जान्हवी ने पहले वीडियो में एक बिकीनी टॉप में दिखाया कि कैसे जूस निकालते हुए सेक्सी और हॉट दिखते हैं और लोगों की उम्मीद शायद यही होती होगी। जान्हवी ने दिखाया कि कैसे कड़ी मेहनत के बावजूद केवल एक घूंट जूस निकल पाता है।

डेब्यू के साथ ही हुई थीं ट्रोल

डेब्यू के साथ ही हुई थीं ट्रोल

गौरतलब है कि जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ धड़क नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था और इस फिल्म के साथ ही जान्हवी का स्वागत इंडस्ट्री में बांहे खोलकर किया गया। फिल्म में जान्हवी कपूर एक परिपक्व प्रेम कहानी में नज़र आई थीं। हालांकि, ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी और जान्हवी को फिल्म के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

धीरे धीरे जीत ले गईं दिल

धीरे धीरे जीत ले गईं दिल

हालांकि, जान्हवी कपूर धड़क के साथ आलोचनाओं का शिकार भले ही हुई थीं लेकिन अपनी रियल लाईफ में वो फैन्स और मीडिया का दिल जीतती गईं। चाहे वो इवेंट्स में उनकी शानदार उपस्थिति हो या फिर जिम सेशन के बाहर उनका नो मेकअप लुक। जान्हवी कपूर अक्सर ही फैन्स को खुश करती और उनके साथ सेल्फी खींचती दिख जाती है।

काम करती गईं, तारीफें बटोरती गईं

काम करती गईं, तारीफें बटोरती गईं

वहीं जान्हवी कपूर को शानदार प्रोजेक्ट्स का साथ भी बखूबी मिला है। उन्होंने धड़क के बाद ज़ोया अख्तर की फिल्म घोस्ट स्टोरीज़ में काम किया। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नहीं चली लेकिन जान्हवी के काम की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद जान्हवी कपूर की अगली फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। लेकिन इस बार उनके काम को काफी सराहा गया।

धर्मा की चहेती

धर्मा की चहेती

जान्हवी कपूर, दर्शकों की चहेती हैं और अगर नई पीढ़ी की हीरोइनों की बात करें तो उनमें सबसे सशक्त किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए जान्हवी कपूर की अगली फिल्म डायरेक्ट करेंगे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अपोज़िट होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा या वरूण धवन। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स की एक और फिल्म जिसे शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं वो अनाउंस हो चुकी है। फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज़ माही जिसमें जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव होंगे।

अटकी हुई हैं फिल्में

अटकी हुई हैं फिल्में

जान्हवी कपूर को धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ धड़क और गुंजन सक्सेना के बाद तीन फिल्में करने थीं।जहां तख्त, डिब्बाबंद हो गई वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म दोस्ताना 2 काफी ज़्यादा पीछे छूट चुकी है। इसके अलावा जान्हवी कपूर को मिस्टर लेले करनी थी लेकिन वो फिल्म ठीक समय पर शुरू नहीं हो पाई और जान्हवी को इसे छोड़ना पड़ा। मिस्टर एंड मिसेज़ माही और कयोज़ ईरानी की फिल्म के अलावा, जान्हवी गुड लक जेरी और हेलेन रीमेक, मिली की शूटिंग पूरी कर चुकी है।

बात करें जान्हवी के मज़ेदार वीडियो जिन्हें याद ना हो, बिग बॉस 5 के दौरान, पूजा मिश्रा और उनकी शोनाली नागरानी के बीच एक लड़ाई हुई थी जहां उन्होंने झाड़ू फेंक कर तोड़ डाली थी। इस लड़ाई के दौरान, शोनाली नागरानी ने पूजा से पूछा - ये कैसी बर्ताव है जिसके बाद पूजा ने जिस तरीके से रिएक्ट किया वो बहुत ही वायरल meme बन गया। देखिए जान्हवी का ये मज़ेदार Pooja what is this behaviour वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X