अर्जुन कपूर ने एक वीडियो से अपनी छह बहनों को किया खुश: कपूर सिस्टर्स सोनम, रिया, अंशुला, जान्हवी, खुशी, शनाया
अगर बॉलीवुड परिवारों की बात करें तो कपूर परिवार का नाम काफी ऊपर रहता है। लेकिन राज कपूर नहीं, सुरेंद्र कपूर का परिवार। यानि कि बोनी कपूर और उनके भाई, अनिल कपूर - संजय कपूर का परिवार। अब इस परिवार के बड़े बेटे अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट के साथ अपनी छह बहनों को खुश कर दिया है।
अर्जुन कपूर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया और अपनी बहनों सोनम कपूर, रिया कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर को टैग करते हुए लिखा - इस बार मेरी तरफ से ये तुम लोगों का रक्षाबंधन गिफ्ट होगा।

इस वीडियो में एक लड़की ट्रैम्पोलीन पर खेल रही है लेकिन जब उसे उतरना होता है तो उसका छोटा सा भाई चुपचाप सीढ़ी बनकर झुक जाता है जिस पर चढ़कर उसकी बहन उतरती है। अर्जुन के इस वीडियो को सोनम ने वापस शेयर किया वहीं जान्हवी कपूर ने कहा कि इस गिफ्ट के साथ उन्हें तिरामिसू भी चाहिए। अंशुला ने अर्जुन को टैग करते हुए लिखा - आप बेस्ट हो।

भाई - बहनों से भरा पूरा परिवार
अर्जुन कपूर, बोनी कपूर के बड़े बेटे हैं और कपूर परिवार के भी सबसे बड़े बेटे हैं। अर्जुन कपूर की बहन हैं अंशुला कपूर। अर्जुन से छोटी हैं परिवार में अनिल कपूर की बेटियां सोनम और रिया कपूर और बेटे हर्षवर्धन कपूर। वहीं घर में सबसे छोटे हैं संजय कपूर के बच्चे शनाया कपूर और जहान कपूर। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर, जहान और शनाया से बड़ी हैं।

सबके प्यारे भईया अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अपने परिवार में परफेक्ट भाई की भूमिका निभाते अक्सर दिख जाते हैं। इस तस्वीर में अर्जुन, रिया और सोनम, शनाया कपूर के जन्म के समय अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे थे। अर्जुन अपने भाई - बहनों के दोस्त ज़्यादा हैं और वो अक्सर, अपनी छोटी बहनों और भाई जहान को करियर टिप्स देते दिख जाते हैं।

सोनम की शादी पर अर्जुन
सोनम कपूर की शादी पर भी अर्जुन कपूर परफेक्ट भाई की भूमिका निभाते दिखाई दिए थे। वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर कैमरों के सामने पोज़ कर रहे थे कि सभी ने उन्हें मामा कहना शुरू कर दिया क्योंकि उनकी बहन सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। माना सुनकर अर्जुन कपूर भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और मुस्कुराते हुए निकल गए।

रिया से चलती है नोक झोंक
अर्जुन कपूर को उनके परिवार में प्यार से सब चाच बुलाते हैं। ये नामकरण, उनके चाचा अनिल कपूर ने किया था जिन्होंने अर्जुन को चाचू कह कर बुलाना शुरू कर दिया था। क्योंकि, अर्जुन, उनके पहले भतीजे थे। इसके बाद धीरे धीरे रिया कपूर ने चाचू का चाच कर दिया और अब रिया, सोनम और हर्ष उन्हें चाच कहकर ही बुलाते हैं।

करीब आया परिवार
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियों के करीब आए। इसके बाद अर्जुन और अंशुला, जान्हवी और खुशी के साथ एक परिवार के तौर पर जुड़े और तब से ये चारों भाई बहन अपने मज़बूत रिश्तों से सबका दिल जीत ले गए।

जान्हवी और अर्जुन का साथ
गौरतलब है कि अर्जुन और जान्हवी को पहली बार कॉफी विद करण पर देखकर फैन्स काफी खुश हुए। दोनों की केमिस्ट्री में कोई बनावटीपन या दिखावा नहीं था और यही बात फैन्स के दिल को छू गई। जहां दोनों एक दूसरे को ईशान और मलाईका के नाम पर छेड़ते दिखे वहीं अर्जुन पूरे समय एक बड़े भाई की तरह ही दिखाई दिए।

भाई से भईया तक
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया कि अंशुला उन्हें भाई कहकर बुलाती है। इसलिए जब जान्हवी और खुशी ने उन्हें भईया कह कर बुलाना शुरू किया तो शुरू में उन्हें बड़ा अजीब लगा। लेकिन धीरे धीरे उन्हें इसकी आदत हो गई। श्रीदेवी के निधन बाद अर्जुन कपूर अपने और जान्हवी के बारे में एक इंटरव्यू में खुलते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे बीच जो भी गलतफहमियां थीं हमने आपस में बैठ कर ही सुलझा लिया है।

अंशुला के साथ बेहद प्यारा रिश्ता
वहीं, मां, मोना शौरी के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला एक दूसरे की ताकत बन गए थे। यही ताकत उन्होंने खुशी और जान्हवी को भी एक साथ दी थी। अंशुला की हर अचीवमेंट पर अर्जुन कपूर उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं।

सबसे छोटी कपूर सिस्टर
अर्जुन कपूर की सबसे छोटी बहन हैं शनाया कपूर। शनाया, अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं और इससे पहले, अर्जुन ने उन्हें बॉलीवुड के लिए कई बार तैयार किया है। शनाया की मां, महीप कपूर, अर्जुन के काफी करीब हैं और दोनों में चाची भतीजे से ज़्यादा दोस्ती का रिश्ता है। इसलिए महीप भी अक्सर शनाया के डेब्यू से जुड़ी दिक्कतेें अर्जुन से शेयर करती हैं।
यहां देखिए अर्जुन का वो वीडियो जो उन्होंने अपनी बहनों के साथ शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications











