अजय देवगन नहीं.. इस स्टार के साथ एक्शन- थ्रिलर फिल्म लॉक.. नाम भी FINAL
अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड' करने के बाद, अब निर्देशक राजकुमार गुप्ता अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर चुके हैं। अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म का नाम होगा- इंडियाज मोस्ट वांटेड। फिल्म में 2012 के एक सीक्रेट मिशन को दिखाया जाएगा, जिसमें भारत के सबसे बड़े आतंकवादी को पकड़ा गया था। फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरु होगी। जिसका ज्यादातर हिस्सा नेपाल और दिल्ली में शूट किया जाएगा।
आलिया भट्ट की 'राज़ी'- BOX OFFICE पर शानदार शुरुआत.. जानें ओपनिंग!
सूत्रों की मानें तो फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, लेकिन उसे आज के समय के अनुसार ही दिखाया जाएगा। जहां अर्जुन के हाथों में एक मिशन है.. कि उन्हें भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी को पकड़ना है, वह भी बिना एक गोली चलाए। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी तगड़ी है.. और अर्जुन को फैंस यहां काफी अलग अंदाज में देख पाएंगे।

कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी जबरदस्त होने वाली है। फिल्म को 2019 में रिलीज किया जाएगा। यूं भी फिलहाल अर्जुन तीन अलग अलग फिल्मों में व्यस्त हैं। यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अर्जुन कपूर-


Click it and Unblock the Notifications











