अर्जुन कपूर ने बहन जाह्नवी कपूर से क्यों मांगी माफी, आज रिलीज हो रहा है धड़क का ट्रेलर
Recommended Video

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर काफी ज्यादा एक दूसरे के करीब है औऱ ये नजदीकियां जाह्नवी की मां श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। छोटी बहन का हमेशा ख्याल रखने वाले अर्जुन कपूर अब हर बात पर जाह्नवी का साथ देते दिखाई दे रहे है और अपना प्यार भी समय समय पर दिखाते रहते है।
हाल ही में अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर से सबके सामने माफी मांगी है। अर्जुन ने ये माफी इसलिए मांगी क्योंकि वो धड़क के ट्रेलर रिलीज पर मौजूद नहीं होंगे। आपको बता दें जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क का आज ट्रेलर रिलीज हो रहा है और इस फिल्म से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टन अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहे है।

इसी बात को लेकर सुबह आज अर्जुन कपूर ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके जाह्नवी से मांफी मांगी है। बता दें कि इस ट्वीट आपको साफ पता चलेगा कि अर्जुन कपूर काफी ज्यादा भावुक है और खुश भी है उन्होने लिखा है कि फिल्म के लिए शुभकामनाएं और मुझे माफ करना क्योंकि मै आ नहीं पा रहा हूं।
बता दें कि अर्जुन कपूर फिल्म की शूटिंग के चलते बाहर है। आपको दिखाते है कि अर्जुन कपूर ने और क्या क्या लिखा है अपने ट्वीट्स में..
अर्जुन कपूर लिखते है कि आपको बॉलीवुड का हिस्सा बनने जा रही हो और दर्शको से हमेशा के लिए जुड़ रही हो उसके लिए शुभकामनाएं और ना आ पाने के लिए सॉरी।
साथ ही लिखते है कि मै आपकी अच्छे और कामयाब करियर की कामना करता हूं और हमेशा साथ खड़ा हूं। साथ ही इस फिल्म के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि मुझे पूरी यकीन है कि मेरे शशांक खैतान और प्रोड्यूसर करण जौहर तुमको और ईशान को रोमियो जूलियट की तरह सबके सामने प्रस्तुत करेंगे।
बता दें कि इस बात को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है कि आज जाह्नवी की पहली फिल्म का ट्रेलर रिलीज है। लोग इसका काफी शिद्दत से इंतजार कर रहे है..
क्योंकि लोग जाह्नवी को जानते है और वो श्रीदेवी की बेटी है। हालांकि इस फिल्म को दर्शको का कितना प्यार मिलेगा ये तो फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications