..................... अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते को लेकर ट्रोल करने वालों को लगाई लताड़ Arjun Kapoor scolds those who troll him for his relationship with Malaika Arora - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते को लेकर ट्रोल करने वालों को लगाई लताड़, बोले..

arjun kapoor, malaika arora

Arjun Kapoor Reply To Trolls- कॉफी विद करण शो में हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर आए थे। इस दौरान कई बातें हुईं लेकिन अब अर्जुन कपूर के जवाब चर्चा में हैं जो कि उन्होने अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर दिए हैं।

अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है जो कि दोनों को उम्र की वजह से भी ट्रोल करते हैं। अर्जुन ने कहा, "कोई इंसान ऐसा नहीं है जो कि इससे प्रभावित नहीं होता। बस इससे आप निपटते कैसे हैं वो जरूरी है।

लेकिन इससे उन लोगों की परवरिश और उनके संस्कार का भी पता चलता है जो बेतरतीब कमेंट्स कर रहे हैं। आप यह भी जानते हैं कि वे आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा अर्जुन ने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे सम्मानजनक बात यह है कि एक बार जब हम उस स्तर पर पहुंच जाएं और इसके बारे में एक साथ बात करें। मैं जहां हूं बहुत खुश हूं। इस आरामदायक खुशहाल जगह में हमें जो कुछ भी करना पड़ा,

हम उससे बच गए, लेकिन मैं अभी किसी विशेष चीज के बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि इसके बारे में अकेले बात करना रिश्ते के लिए अनुचित है।'' इसके अलावा अर्जुन ने कहा था, ''जो लोग मुझे और मलाइका को ट्रोल करते हैं वही हम दोनों के साथ सेल्फी लेने के लिए तरसते हैं।''

अर्जुन कपूर का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि अर्जुन कपूर के इस बयान पर मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन नहीं आया है। देखना होगा कि वो कब इसपर रिएक्ट करती हैं। उम्र की बात करें तो अर्जुन कपूर करीब 9 साल मलाइका अरोड़ा से छोटे हैं। यही कारण है कि आए दिन उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X