करीना कपूर के बिल्डिंग की दीवार चढ़कर अर्जुन- मलाइका की तस्वीर ले रहा था फोटोग्राफर, भड़के अर्जुन कपूर- VIDEO

By Filmibeat Desk

करीना कपूर खान ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। वह अस्पताल से घर आ चुकी हैं, लिहाजा सभी सेलेब्स उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी रविवार को करीना के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। लेकिन वहां एक फोटोग्राफर की हरकत देखकर अर्जुन का गुस्सा फूट पड़ा।

दरअसल, फोटोग्राफर करीना के बिल्डिंग की दीवार पर चढ़कर अर्जुन- मलाइका की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां अर्जुन- मलाइका कार से निकलकर करीना के घर की ओर जा रहे हैं। और फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Arjun kapoor

ऐसे में एक फोटोग्राफर को दीवार पर चढ़ने की कोशिश करते देख अर्जुन पहले रिक्वेस्ट करते हैं- 'आप बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा करो, ये गलत होता है.. रिक्वेस्ट है आपसे।'

इसके बाद अर्जुन गुस्से बोलते दिखते हैं- "थोड़ा तमीज करो। वो मना कर रहे हैं आपसे। ये गलत है। आप नीचे उतरो। आप मान ही नहीं रहे हो।"

इसके बाद अर्जुन दीवार के पास पहुंचे और एक शख्स को आवाज देते हुए उन्होंने कहा, "भाई साहब, लाल शर्ट वाले, क्यों डर के भाग रहे हो?"

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग अर्जुन को सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अब पब्लिक में अक्सर स्पॉट किया जाता है। वहीं, करीना कपूर से दोनों की काफी गहरी दोस्ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X