..................... Arjun Kapoor says my father loves Sonakshi more than me - Hindi Filmibeat

Hint !! सोनाक्षी को बहुत चाहते हैं अर्जुन कपूर के पापा..Hmmm

फिल्म 'तेवर' में के को-स्टार्स सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर की बढ़ती दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अर्जुन कपूर का कहना है कि के उनके पिता यानि की फिल्म के निर्माता बोनी कपूर भी सोनाक्षी सिन्हा का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं और उससे अपनी बेटी की तरह व्यवहार करते हैं। हम्मम..अर्जुन वैसे आपका यह बयान उड़ती अफवाहों को और बढ़ावा दे सकता है।

arjun kapoor

अर्जुन कपूर ने एक फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, 'मेरे पिता मुझसे ज्यादा किसी और को प्यार करते हैं। मैं हमेशा से यह बात जानता था कि जिस तरह का सोनाक्षी का व्यक्तित्व है वह मेरे पिता की पसंदीदा बन जाएंगी। इतना ही नहीं, मुझे पता था कि सोनाक्षी भी बोनी कपूर के साथ कंर्फटेबल रहेगी। सोनाक्षी का व्यक्तित्व स्वाभाविक रूप से हंसखुश है। '

आपको बता दें, 'तेवर' फिल्म का निर्माण बोनी कपूर और संजय कपूर ने किया है। इस फिल्म में अर्जुन, सोनाक्षी के अलावा मनोज बाजपाई भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म नौ जनवरी को रिलीज हो रही है।

वैसे क्या आपको पता है कि, सोनाक्षी और अर्जुन बचपन से दोस्त हैं। अर्जुन ने कहा, 'दो-तीन बार मेरे पिता ने मुझे सुझाव दिया कि मुझे सोनाक्षी के साथ कैसे बर्ताव करना चाहिए। इतना ही नहीं, यहां तक कि पापा मुझे सेट पर सोनाक्षी के साथ मजाक करने की भी अनुमति नहीं देते थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X