शाहिद कपूर से पहले 'कबीर सिंह' मुझे ऑफर हुई, इगो को मुझे बीच में नहीं लाना- अर्जुन कपूर
साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म की बात की जाए तो वह शाहिद कपूर की कबीर सिंह रही है। अर्जुन कपूर इस फिल्म में काम करना चाहते थे लेकिन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने पहले ही शाहिद कपूर से वादा कर दिया था ।
इसका खुलासा अर्जुन कपूर ने किया है। चलिए जानते हैं कि इस संबंध में अर्जुन कपूर ने क्या खुलासा किया है। बता दें कि शाहिद कपूर की कबीर सिंह साल 2019 की बेस्ट फिल्मों में शामिल हुई है।

इस फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॅार्ड तोड़ दिया है। अब तक इस फिल्म ने 275 करोड़ की धुआंधार कमाई की। इसके बाद शाहिद इस साल के टॅाप स्टार्स में शामिल हो गए। चलिए जानते हैं कि अर्जुन कपूर ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











