सिर्फ 2 स्टेट्स में ही नहीं रियल में भी कमिटमेंट से डरते हैं अर्जुन!

अब बात करें अर्जुन कपूर की तो फिल्म में कृष का किरदार निभाने के दौरान अर्जुन कपूर को आलिया भट्ट कहती हैं कि तुम लड़के बेड जाते समय तो दो मिनट टाइम नहीं लगाते लेकिन जरा सा कमिटमेंट मांग लो तो वक्त चाहिए। ये बता कृष पर जितनी सच बैठती है उतनी अर्जुन कपूर पर भी। अर्जुन भी अपनी रियल लाइफ में कमिटमेंट नहीं चाहते। अर्जुन कपूर ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा भी कि वो अपनी जिदंगी में अभी तक प्यार के चक्कर में नहीं पड़े इसका मतलब ये है कि वो कभी भी कमिटमेंट के भी करीब नहीं पहुंचे। प्यार इंसान तभी करता है जब वो कमिटमेंट के लिए तैयार हो। तो ऐसे में ये तो कहा जा सकता है कि अर्जुन को कमिटमेंट से बेहद प्रॉब्लम है।
अर्जुन कपूर ने बताया कि 2 स्टेट्स फिल्म में कृष के किरदार से वो खुद को कनेक्ट कर सकते हैं। जबकि अभी तक उन्होंने जितने भी किरदार निभाये हैं वो काफी अलग थे। तो कुल मिलाकर अर्जुन ये तो साफ कर दिया कि कृष की कई खूबियां या निगेटिव पहलू उनके खुद के जीवन में भी हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर को ठीक करने के लिए रियल लाइफ में भी अनन्या जैसी ही तेज और मेच्योर लडकी चाहिए। देखते हैं इस रियल लाइफ के कृष को कब तक अपनी अनन्या मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











