क्या है अर्जुन के लिए फिटनेस की परिभाषा!

अर्जुन कपूर ने अपने इंटवर्यू के दौरान बताया कि 140 किलो से आज इस हॉट बॉडी तक का सफर तय करने में काफी मुश्किलें आईं लेकिन उन मुश्किलों को पार करके आखिरकार आज वो इस मकाम पर पहुंच चुके हैं कि जहां पर उन्हें एक हॉट बॉलीवुड एक्टर के नाम से जाना जाता है। अर्जुन कपूर ने बताया कि वो रोज सुबह उठकर कम से 3-4 घंटे एक्सरसाइज करते हैं। उनके सिक्स पैक एब्स के लिए ये बेहद जरुरी है। लेकिन साथ ही एक संतुलित खाना भी जरुरी है। अर्जुन कपूर का मानना है कि आपको अपनी डायट का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जंक फूड वगैरह को पूरी तरह से बंद कर करना होगा। अर्जुन कपूर अपनी डायट के अलावा ब्लैक कॉफी भी भरपूर पीते हैं ताकि जिससे कि उनके शरीर के सारे टॉक्सिक आसानी से निकल जाएं।
30 दिन खाना ना खाएं तो घटा सकते हैं 10 किलो वजन!
अर्जुन कपूर का मानना है कि इंसान की फिटनेस सिर्फ शरीर से ही नहीं बल्कि उनके दिमाग से भी होती है। जितना ज्यादा आप अपने शरीर पर ध्यान देते हैं उतना ही ध्यान आपको अपने दिमाग पर भी देना होगा जिससे कि आप तन और मन दोनों से फिट रह सकें। अर्जुन ने कहा कि आजकल के युवा सिर्फ एब्स को ही फिटनेस मानते हैं लेकिन ये उनकी गलत सोच है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्वस्थ्य शरीर स्वस्थ्य मन के ऊपर ही निर्भर करता है।
Did you Know- अगर आफ 30 दिन तक खाना ना खाएं तो आप पूरे 10 किलो वजन घटा सकते हैं। लेकिन उसके बाद 5 दिन भी अगर आपने ज्यादा खाना खाया तो आप दोबारा से 10 किलो वजन बढा लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications