आलिया भट्ट की वजह से लोग पूरे बॉलीवुड को कम अकल और बेवकूफ समझते हैं - अर्जुन कपूर
आलिया भट्ट और उनके चुटकुले। वो पल तो सबको याद ही होगा जब उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर कहा था कि महाराष्ट्र के सीएम का नाम पृथ्वीराज चौहान है जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो गई थीं।
अब अर्जुन कपूर का कहना है कि उसी एक घटना ने पूरे बॉलीवुड की अकल के स्टैंडर्ड को नीचे गिरा दिया। अर्जुन दरअसल, अनुपमा चोपड़ा को एक इंटरव्यू दे रहे थे।

इस इंटरव्यू में अनुपमा ने अर्जुन से पूछा कि क्या वो अपने एरिया यानि कि जुहू का पिनकोड बता सकते हैं? अर्जुन ने कहा - 400049। फिर अर्जुन ने सवाल किया - मुझे इसका जवाब क्यों नहीं आता होगा?
अर्जुन का कहना है कि एक्टर्स के लिए बुद्धि के स्तर पर कितना नीचे का स्तर तय कर दिया गया है। उनका कहना है कि जब से आलिया ने कॉफी विद करण पर वो जवाब दिया तब से पूरे बॉलीवुड के दिमाग को कम ही समझा जाने लगा है।
अब जब आलिया का ज़िक्र आ ही गया है तो आपको याद दिला देते हैं आलिया के कुछ बेहतरीन memes जो अकसर वायरल हो ही जाते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












