अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शेयर की बिकीनी में तस्वीर, लिखा - बहुत हिम्मत जुटाने के बाद बिकीनी पहन रही हूं
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने Transformation के सफर के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे वो अपने शरीर पर और सेहत पर ध्यान दे रही हैं। अब अंशुला ने अपनी बिकीनी तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद मज़बूत पोस्ट लिखते हुए बात की समाज में परफेक्ट फिगर की धारणा के बारे में।
अंशुला के इस Body Positive पोस्ट को अनुष्का शर्मा, शानू शर्मा सहित ढेर सारे सितारों का प्यार भी मिल रहा है। अंशुला ने अपने पोस्ट में लिखा - तीन महीने पहले, एक दोस्त से मेरी बातचीत हो रही थी। चर्चा का विषय था स्विमिंग कॉस्ट्यूम।

अंशुला ने लिखा - मैं अपनी दोस्त को बता रही थी कि मैं कभी भी बिकीनी नहीं पहन सकती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास नहीं है कि मैं बिकीनी पहन कर आराम से बैठ सकूं। मेरे अंदर इसे लेकर हमेशा डर रहेगा। मेरी दोस्त ने मुझसे एक ही सवाल पूछा - लेकिन ऐसा क्यों? मुझे बिकीनी पहननी चाहिए।

लगता था मेरा शरीर खराब है
मुझे बिकीनी पहनने में झिझक क्यों थी? क्योंकि मैंने हमेशा से यही देखा और समझा है कि बिकीनी पहनने के लिए आपको शरीर से सुडौल होना चाहिए और समाज के शरीर के स्टैंडर्ड के हिसाब से मेरा शरीर खराब है। और इस तरह के दिनों में मैं खुद को ये भरोसा दिला देती हूं कि लोगों की इंस्टाग्राम फीड पर केवल परफेक्ट तस्वीरें अच्छी लगती हैं।

शरीर जैसा भी है, प्यार करें
मैं अभी भी कोशिश कर रही हूं कि मेरा शरीर जैसा भी है, मैं उससे प्यार कर सकूं। मैं कोशिश कर रही हूं कि मैं उन दिनों भी अपने शरीर पर ज़्यादती ना करूं जब वो थोड़ा फूला हुआ हो या जिस कारण से मैं परफेक्ट ना दिख पा रही हूं।

घटना - बढ़ना तो लाज़िमी है
अगर आपके शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हैं, या वज़न बढ़ने के कारण निशान हैं तो भी ये बिल्कुल ठीक है। ये नॉर्मल है। आम लोगों के शरीर पर निशान और त्वचा पर धब्बे होना लाज़िमी है। त्वचा का काम है घटना, बढ़ना और ये सब मेरे शरीर का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। मैं अब इनके साथ रहना सीख चुकी हूं।

बिकीनी पहनने की हिम्मत जुटाई
मैं खुश हूं कि मैंने हिम्मत जुटाई और अपने लिए बिकीनी खरीदी। ये मेरी छुट्टियों से मेरा फेवरिट दिन था। मैं आत्मविश्वास से भरी थी और खुद में अच्छा महसूस कर रही थी। ये तस्वीर वो तस्वीर है जहां मैं खुद को परफेक्ट बनाने की दौड़ में नहीं भाग रही हूं बल्कि अपनी खुशियों को मुट्ठी में बंद करने की कोशिश कर रही हूं। और मैं इंतज़ार नहीं कर पा रही हूं, इस बिकीनी को दोबारा पहनने का।

जो पहनने का मन करे, पहनिए
अगर आपने भी खुद को किसी तरह के कपड़ों में इमैजिन किया है लेकिन फिर वो कपड़े केवल इसलिए नहीं खरीदे कि वो दूसरों पर अच्छे लगेंगे पर आप पर नहीं तो इस सोच को पीछे छोड़िए और जो पहनने का मन करे, पहनिए। खुश रहिए। ये तस्वीरें अंशुला के एक हॉलीडे से हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications











