Anshula Kapoor dating: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर मिस्ट्री मैन के साथ मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की Pics

Anshula Kapoor dating

Anshula Kapoor dating, Who is Anshula Kapoor's mystery man: अर्जुन कपूर की बहन, अंशुला कपूर काफी समय से सुर्खियों में हैं। कभी वो बॉडी पॉज़िटिव होने के लिए बेहतरीन तस्वीरें शेयर करने के बाद सुर्खियों में रहीं तो कभी उन्होंने पहली बार बिकीनी पहनने के बारे में बात की। अब अंशुला के एक मिस्ट्री मैन के बारे मेें बात हो रही है जिनकी वजह से अंशुला सुर्खियों में हैं।

अंशुला कपूर, इस समय स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। हाल ही में अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्राइवेट हॉलीडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। और इन तस्वरों में अंशुला के साथ उनके अफवाहों वाले बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर दिखाई दे रहे हैं। अफवाहों वाले इसलिए कि इस बात कि किसी ने पुष्टि नहीं की है कि दोनों डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड से दूरी

बॉलीवुड से दूरी

रोहन ठक्कर ने बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। वो पेशे से स्क्रीन राईटर हैं लेकिन उन्होंने कुछ Indie फिल्मों के लिए लिखा हुआ है। अंशुला और रोहन इस साल की शुरूआत से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके परिवारों को भी ये बात पता है। माना जा रहा है कि हाल ही में दोनों गोवा से छुट्टियां मना कर लौटे हैं और इसके पहले लंदन में भी साथ वक्त बिता रहे थे। ये सारी बातें, एक न्यूज़ पोर्टल के हवाले से। हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

Body Positivity पर बात

Body Positivity पर बात

कुछ ही हफ्तों पहले, अंशुला ने पहली बार बिकीनी में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने बड़ मेहनत के बाद बिकीनी पहनी है। उन्हें लगता था कि वो कभी बिकीनी नहीं पहन सकती हैं क्योंकि उनका शरीर बिकीनी पहनने के लायक नहीं है। लेकिन अब वो अपनी बॉडी से प्यार करती हैं और इसे सहेज कर खुश रखने में विश्वास रखती हैं।

खुद के शरीर पर किया काम

खुद के शरीर पर किया काम

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले से ही अंशुला ने अपनी Body Transformation पर काम करना शुरू किया था और उन्होंने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करना भी शुरू किया था। उनमें काफी ज़्यादा बदलाव दिखाई दिए थे जिसके बाद फैन्स ने उनका हौसला बढ़ाया था।

कैमरों से दूर अंशुला

कैमरों से दूर अंशुला

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, अक्सर कैमरों और मीडिया से दूर रहती हैं। उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के बारे में भी कुछ मीडिया पोर्टल ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन अंशुला ने इस बारे में फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। अंशुला, बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं।

गौरतलब है कि अंशुला और अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं। मां के निधन के बाद अंशुला और अर्जुन एक दूसरे की ताकत बन गए थे। अंशुला, अर्जुन को प्यार से भाई कह कर बुलाती हैं। वहीं अर्जुन भी अंशुला की हर अचीवमेंट पर बेहद मज़बूती से उनका साथ निभाते दिखते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद खुशी और जान्हवी कपूर भी अंशुला के बेहद करीब आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X