Malaika Arora- 49 साल की उम्र में प्रेगनेंसी को लेकर आया अर्जुन कपूर का रिएक्शन, चर्चा में है बयान!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस वक्त अर्जुन कपूर के एक बयान को लेकर खबरें जो कि उन्होने मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी पर दिया था। 2022 के नवंबर में खबरें आईं थीं कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं।
उस समय, उनके प्रेमी अर्जुन कपूर ने झूठी खबरों की अफवाहों का खंडन करते हुए एक बयान दिया था। लेकिन एक बार फिर से नए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
अर्जुन कपूर ने कहा कि, ''निगेटिवी फैलाना बहुत आसान होता है। मुझे लगता है कि यह लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये कुछ समय से हो रहा है। हम अभिनेता हैं, हमारी निजी जिंदगी हमेशा बहुत निजी नहीं होती है।''
Recommended Video
इसके अलावा उनका कहना था, ''हम सिर्फ ये चाहते हैं सभी लोग सच से अवगत हों। किसी भी तरह की खबरों पर भरोसा करने पहले एक बार जांच जरूर कर लें। आप लोगों को ऐसा कुछ नहीं डालना चाहिए जो कि दूसरों के जीवन में असर डाले।''
अर्जुन कपूर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल है और ऐसे में उनकी प्रेगनेंसी की खबर आना काफी चौकाने वाला है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कब शादी करते हैं इसको लेकर दोनों ने किसी तरह का कोई बयान अभी तक नहीं दिया है लेकिन कहा जाता है कि दोनों ने जल्दी ही शादी करने का फैसला ले लिया है।
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा के जीवन में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई थी और इसके बाद से अर्जुन कपूर से सलमान खान की नाराजगी सामने आई थी। गौरतलब है कि कई बार सलमान खान के द्वारा अर्जुन कपूर को इग्नोर करते हुए भी देखा गया था। हालांकि देखना ये है कि अर्जुन कपूर कभी इसपर बात करते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications