Clash: अर्जुन कपूर की पानीपत से होगी जॉन अब्राहम की पागलपंती की जोरदार भिड़ंत, ये है Date
अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय फिल्म पानीपत के लिए काफी ज्यादा बिजी है और इसके लिए धमाकेदार बॉडी बना रहें हैं। इसके अलावा खबर आई है कि इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है। दरअसल हाल ही में जॉन अब्राहम और अनिल कपूर स्टारर फिल्म पागलपंती का ऐलान हुआ है और जो कि एक कॉमेडी फिल्म होगी। जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की जोड़ी फिल्म वेलकम बैक के बाद फिर से नजर आएगी।
इसकी शूटिंग 17 फरवरी से शुरु हो रही है जिसके बारे में टी-सीरीज ने ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है कि फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। जबकि इसके पहले अर्जुन कपूर की पानीपत की रिलीज डेट भी 6 दिसंबर ही फाइनल की गई थी।

अब दोनो फिल्मों का आपस में भिड़ना बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा असर डाल सकता है। दोनो ही काफी बड़ी फिल्में हैं। गौरतलब है कि फिल्म पानीपत को आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहें हैं और इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ संजय दत्त और कृति सैनन नजर आने वाली है।
बात करें पागलपंती की तो इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलाना अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्में भी 2019 में मचाएंगी धमाल..


Click it and Unblock the Notifications











