अर्जुन कपूर हो गए हैं इंडियाज़ मोस्ट वांटेड, देखिए फिल्म से फर्स्ट लुक, 24 मई 2019 BOOKED
अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग नेपाल में कर रहे हैं। फिल्म का नाम है इंडियाज़ मोस्ट वांटेड। राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म में अर्जुन कपूर प्रभात नाम के RAW ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म से अर्जुन का पहला लुक भी बाहर आ चुका है। ये फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज़ होगी।
राजकुमार गुप्ता इससे पहले रेड और नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्में बना चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार तरीके से चली। अब वो अर्जुन कपूर के साथ ये बायोपिक शूट कर रहे हैं जो रविंदर कौशिक नाम के रॉ एजेंट पर बन रही है। फिल्म के लिए अर्जुन ने सारी तैयारियां काफी पहले शुरू कर दी थीं।

दिलचस्प बात ये है कि इसी ऑफिसर को आधार बना कर सलमान खान का टाईगर सीरीज़ का किरदार अविनाश लिखा गया है। लेकिन अब अर्जुन कपूर असली हीरो बनने जा रहे हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











