अर्जुन कपूर के लिए उनकी दादी ने ढूंढ ली दुल्हनिया, ये है बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री

अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस समय फिल्म नमस्ते इंग्लैंड को लेकर चर्चा मे चल रहे है और इसके पहले भी दोनो फिल्म इशकजादे में साथ नजर आ चुके है और दोनो को काफी ज्यादा साथ में पसंद किया गया था। फिलहाल इस समय अर्जुन कपूर की शादी को लेकर उनकी दादी काफी ज्यादा चिंता में है और उन्होने अर्जुन कपूर के लिए बहू ढूंढ ली है। इस बात का खुलासा अर्जुन कपूर ने किया है और कहा कि उनकी दादी बहू के रूप में उनके साथ परिणीति चोपड़ा को देखती है। उनको परिणीति चोपड़ा काफी ज्यादा पसंद है और वो हमको साथ देखना पसंद करती है।

दादी ने जबसे नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखा है वो ये बात बोल रही है। बता दें कि उनकी दादी निर्मल कपूर को दोनो की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी ज्यादा अच्छी लगती है हम दोनो साथ साथ उनको काफी अच्छे लगते है।

arjun kapoor, parineeti chopra, namaste england, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, नमस्ते इंग्लैंड

इसके अलावा अर्जुन कपूर ने बताया कि वो तो यहां तक चाहती है कि उनकी शादी रियल लाइफ में भी उनके साथ हो जाए और ये सब उन्होने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद बोला है।

बता दें कि फिल्म की प्रमोशन के लिए इस समय दोनो काफी ज्यादा बिजी है और इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है। अर्जुन कपूर ने कहा कि अभी उनके घर में दो शादियां हुई है और अभी तो अंशुला, जाह्नवी, रिया और खुशी भी बाकी है उनके बाद ही वो शादी के बारे में सोच सकते है।

इसके लिए अभी काफी समय बाकी है लेकिन जब भी वो ऐसा करने की सोचेंगे तो जरूर बताएंगे। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X