Malaika Arora: तो दूसरी शादी करने में एक्ट्रेस को नहीं हैं दिक्कत?? अपने फैसले पर मलाइका ने दिया बयान

Malaika Arora: फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल, अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है मलाइका, और हमेशा ही लाइमलाइट में भी रहती हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बात की और अपनी प्रतिक्रिया दी।
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अरबाज के साथ साल 2017 में तलाक के बाद अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है और कपल भी सोशल मीडिया पर शानदार फोटोज साथ की शेयर करते रहते हैं।
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दोबारा शादी करने को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि, वह अब दोबारा शादी के बारे में सोच रही हैं, लेकिन फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि, बेशक मैंने इस बारे में सोचा है, मैं प्यार पर भरोसा करती हूं, लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को अभी सरप्राइज ही रखना चाहती हूं। अगर सब पहले ही बता दिया तो इसका मजा खत्म हो जाएगा।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, जब मैं बहुत छोटी थी, तो किसी ने मुझसे कहा था कि रिश्ता एक पौधे की तरह होता है, आप बीज बोते हैं और आपको इसे बड़ा करने के लिए पानी देना होता है, इसलिए कोई भी रिश्ता उसी तरह होता है, इसमें किसी भी तरह के शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते हैं। एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है, जो कि हम करना भूल जाते हैं।
मलाइका का यह बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है और इस पर लोग हर बार की तरह कई सारी बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि मलाइका अपने बोल्ड अंदाज और बिंदास अवतार के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications


