..................... Arjun Kapoor, Rhea Kapoor, Karan Boolani, Anshula Kapoor test positive for Covid-19 | करीना कपूर के बाद, अब अर्जुन कपूर, अंशुला, रिया कपूर और करण बूलानी हुए कोरोना पॉजिटिव - Hindi Filmibeat

करीना कपूर के बाद, अब अर्जुन कपूर, अंशुला, रिया कपूर और करण बूलानी हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना का साया एक बार फिर बॉलीवुड सितारों पर गहराने लगा है। एक के बाद एक कई सेलिब्रिटीज के कोविड पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। जहां पिछले दिनों करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, वहीं अब अर्जुन कपूर उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और रिया के पति करण बूलानी की कोविड भी पॉजिटिव आई है।

बता दें अर्जुन कपूर को पहली बार सितंबर 2020 में कोरोना हुआ था और उसके बाद ठीक हो गए थे। वहीं एक साल बाद वो फिर एक्‍टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अर्जुन के बाद अब उनकी गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा का भी कोविड टेस्ट किया जाएगा।

arjun-kapoor-rhea-kapoor-karan-boolani-anshula-kapoor-test-positive-for-covid-19

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन, रिया कपूर, अंशुला और करण बूलानी घर पर ही क्वारंटीन हैं। ये सभी हाल ही में करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। जहां कोविड से उबर चुकीं करीना और अमृता भी दिखी थीं।

मंगलवार को ही एक्टर रणवीर शौरी का बेटा भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और लिखा, "मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे और मुंबई की फ्लाइट वापस पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन तुरंत खुद को आगे की जांच होने तक क्वॉरेंटीन कर लिया है। यह कोविड वेव रियल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X