Arjun Kapoor Reviews Mili: अर्जुन कपूर ने की जान्हवी कपूर की नई फिल्म का रिव्यू, जानिए मिले कितने स्टार

Arjun Kapoor Reviews Mili

Arjun Kapoor Reviews Mili: 4 नवंबर को जान्हवी कपूर [Janhvi Kapoor] अपनी ताज़ा रिलीज़ फिल्म मिली के साथ दर्शकों के सामने एक बार फिर से वापस लौट चुकी हैं। इस बार जान्हवी कपूर छोटे परदे पर नहीं बल्कि बड़े परदे पर लौटी हैं और उनकी फिल्म मिली [Mili] को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का प्यार मिल रहा है। अब जान्हवी कपूर की फिल्म का रिव्यू उनके भाई अर्जुन कपूर ने भी किया है।

अर्जुन कपूर ने जान्हवी कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - जान्हवी, तुम हर दिन गर्व करने का एक और मौका देती हो। एक एक्टर के तौर पर तुम्हारा विकास शानदार है। और एक स्टार के तौर पर तुम्हारा सफर बेहतरीन। लेकिन सबसे ज़्यादा उत्साहित करने वाली बात ये है कि अभी तो ये केवल तुम्हारी शुरूआत है।

अर्जुन कपूर ने इसके आगे, जान्हवी कपूर की ताज़ा रिलीज़ फिल्म मिली के बारे में बात करते हुए फिल्म की तारीफ की। अर्जुन ने लिखा - जान्हवी, मिली में तुम्हारा काम क्या खूब है। एक दम दिल रोक देने वाला अभिनय। मैं दुआ करता हूं कि ये फिल्म खूब चले और तुम्हें इस फिल्म के ज़रिए वो सब मिले जिस पर तुम्हारा हक है।

गौरतलब है कि मिली, मलयालम फिल्म हेलेन का रीमेक है और 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। हालांकि, अपने मूल फिल्म की तुलना में इसे काफी हल्का कहा जा रहा है लेकिन चूंकि दोनों ही फिल्मों का ट्रीटमेंट बिल्कुल अलग है, इसलिए मिली को जान्हवी के अभिनय के लिए और फिल्म की कहानी के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।

जहां मिली को एक लड़की के ज़िंदगी और मौत के संघर्ष के बीच की कहानी बनाकर एक रात की थ्रिलर और सस्पेंस ड्रामा की तरह पेश किया गया है वहीं दूसरी तरफ हेलेन केवल एक रात की कहानी होते हुए भी ढेर सारे सामाजिक मुद्दों को उठाती है और उन पर भी बात करती है। मिली इन मुद्दों को बड़ी ही हल्के तरीके से छूकर छोड़ देती है और पूरी फिल्म केवल इंटेंस ड्रामा पर फोकस करती है जो कि दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है। क्रिटिक्स इसे जान्हवी कपूर के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं और दर्शक भी इससे सहमत हैं। एक और सफल फिल्म के लिए जान्हवी कपूर को बधाई!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X