मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने बुरे वक़्त को किया याद, बोले- वो 5 साल...

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर बॉलीवुड के एक जबरदस्त अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उनका 'सिंघम अगेन' में खलनायक के रोल में काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पिछले 5 सालों को लेकर बात की है।
मसाला डॉट कॉम के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि "मैं लंबे वक्त तक धैर्य और सम्मान से इंतजार किया कि मुझको प्यार और सरहाना मिलेगी। मेरे अनुसार मेरी डेब्यू फिल्म को बहुत प्यार मिला और कहीं ना कहीं मैं उस एहसास को एक बार फिर से महसूस करना चाहता था।"
अर्जुन कपूर ने कहा कि "जब लोग मुझे मेरे किरदार से बुलाते हैं तो आप चाहते हैं कि आपको एक मान्यता मिल जाए। मैं अब इसी दौर का पूरी तरीके से आनंद ले रहा हूं। इसके अंदर एक सकारात्मक, ऊर्जा, उत्साह और सच्चा प्यार भी है। लेकिन आपको सभी मौकों पर मेहनत करनी होगी और जिम्मेदारी से उसको चुनना होगा।"
अभिनेता ने कहा कि "मैं हमेशा से यही माना है कि मेरे लिए लोगों में प्यार है और ऐसे लोग भी हैं जो मेरी प्रशंसा करना चाहते हैं। मेरा सपोर्ट करना चाहते हैं। खासतौर से जब इंडस्ट्री में समाज, दर्शकों, मीडिया और दोस्तों का प्यार मिलता है तो बहुत अच्छा लगता है। मेरे पिछले 5 साल काफी मुश्किल वक्त में गुजरे हैं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था। हालांकि बाद में हाफ गर्लफ्रेंड से लेकर पिंकी फरार और गुंडे जैसी फिल्मों में वह नजर आ चुके हैं। लेकिन अब हाल ही में उनका सिंघम अगेन में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications