..................... Arjun Kapoor Replies About Rumoured Wedding To Malaika Arora - Hindi Filmibeat

मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर का ऐसा रिएक्शन!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं रह गया है। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं। ऐसे में अफवाह तेज है कि अर्जुन और मलाइका 2019 में ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब अर्जुन से शादी को लेकर सवाल किया गया तो अर्जुन ने कहा, जब भी ऐसा कुछ होगा तो सबको पता चल जाएगा।

बता दें, कुछ ही दिनों पहले मलाइका अरोड़ा ने करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में साफ साफ अर्जुन को लेकर बातें की हैं और अपना रिश्ता स्वीकार चुकी हैं। वहीं, अर्जुन ने भी ना हामी भरी है, ना इससे इंकार किया है। लेकिन ये हॉट कपल शादी कब करेंगे, यह फिलहाल सामने नहीं आया है।

Arjun Kapoor

अर्जुन और मलाइका जब भी बाहर होते हैं कि उन्हें मीडिया का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अर्जुन ने कहा, कि उन्हें ये बातें कोई परेशान नहीं करती हैं। ना ही उन्हें अफवाहों से डर लगता है क्योंकि एक सेलेब होने की यह छोटी सी कीमत है।

अपनी पर्सनल लाइफ पर बात ना करने पर अर्जुन ने कहा- ऐसा नहीं कि मुझे पर्सनल लाइफ को लेकर जवाब देने में शर्म आती है या झिझक होती है.. लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में हर वक्त बात नहीं करना चाहता। मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं अपनी लाइफ में फिलहाल बहुत खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X