अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 9 साल, मां को याद करते हुए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

11 मई साल 2012 को रिलीज हुई फिल्म से अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो कदम रखा था। आज इंडस्ट्री में 9 साल पूरे होने के मौके पर अर्जुन ने अपनीं मां मोना कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है और इमोशनल सा पोस्ट लिखा है। बता दें, अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे, और उनके डेब्यू के कुछ दिनों पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था।

अर्जुन ने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- "कल (9 मई) मदर्स डे था, मैं इस दिन से नफरत करता हूं। 11 मई को मेरे एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन आपके बिना मैं अभी भी खोया हूं.. इस फोटो की ही तरह। उम्मीद है कि आप ऊपर से देख मुस्कुरा रही होंगी और मेरी पीठ थपथपा रही होंगी।"

Arjun Kapoor

अर्जुन की इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ, संजय कपूर, रकुलप्रीत सिंह, मोहित मारवाह, कृति सैनन जैसे कई सितारों ने कमेंट किया है। बता दें, 11 मई 2012 को रिलीज हुई फिल्म इशकज़ादे में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म हिट रही थी।

वहीं मोना कपूर का निधन मार्च 2012 में हुआ था। अर्जुन कई दफा ये जाहिर कर चुके हैं कि उन्हें आज भी अपनी मां की याद बहुत सताती है। अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने और अंशुला ने अपनी मां के निधन के 6 साल बाद तक उनका कमरा छुआ तक नहीं था।

एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने उन दिनों को याद करते हुए खुद को स्वार्थी बताया और कहा कि वह उस दौरान सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे। मां के चले जाने के बाद अंशुला मुंबई वापस आ गईं, जबकि वह यूएस में रहकर अपना ब्राइट फ्यूचर और करियर बना सकती थीं। एक्टर ने माना कि वह जानते हैं कि उनकी बहन सबकुछ सिर्फ उनके लिए छोड़कर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X