एक महीने बाद कोरोना निगेटिव हुए अर्जुन कपूर, कहा- 'वायरस गंभीर है, इसे गंभीरता से ही लें'
लगभग एक महीने तक कोरोना वायरस से संक्रमित रहने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर अब कोविड टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही अर्जुन ने लिखा कि मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इस महामारी को गंभीरता से लें।
अर्जुन ने बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद वह कैसा महसूस कर रहे हैं। साथ ही प्रशंसकों की दुआओं के लिए शुक्रिया किया। अपने पोस्ट में अर्जुन कपूर ने लिखा- "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी तरह ठीक होने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुक्रिया।"

अभिनेता ने आगे लिखा- "यह वायरस गंभीर है इसीलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है। इसलिए प्लीज हर समय मास्क पहनें।"
बीएमसी को शुक्रिया कहते हुए अर्जुन कपूर ने आगे लिखा- "शुक्रिया बीएमसी आपके सपोर्ट और मदद के लिए। उन सभी कार्यकर्ताओं को सलाम जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी देखरेख कर रहे हैं। हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे।"
बता दें, छह सितंबर को अर्जुन कपूर ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अर्जुन कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा का भी कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। मलाइका भी अब स्वस्थ हैं।


Click it and Unblock the Notifications