देर रात मुंबई लौटीं मलाइका तो गर्लफ्रेंड को लेने पहुंचे BF अर्जुन कपूर, कार में बैठते ही...

Malaika Arora-Arjun Kapoor Airport Photos: मलाइका अरोड़ा देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां उनको लेने के लिए अर्जुन कपूर पहुंचे थे। इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। आए दिन ये कपल अपनी बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री को लेकर छाया रहता है। वहीं इस दौरान भी गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए अर्जुन कपूर का प्यार और केयर काफी सुर्खियों में आ गए हैं।
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान अर्जुन कपूर अपनी कार में बैठे हुए दिखाई दिए। अर्जुन कपूर और मालइका अरोड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर कल रात से ही छाई हुई हैं।
मलाइका अरोड़ा इन वायरल हो रही तस्वीरों में जींस और टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दीं। इसके साथ मलाइका ने लॉन्ग कोट भी पहने रखा था। मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में जींस और टी-शर्ट के साथ-साथ काला चश्मा लगाए हुए दिखाई दीं।
हसीना का ये एयरपोर्ट लुक काफी काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में खुले बालों में नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस स्टाइल को फैंस काफी पसंद कर रहे है।
मलाइका को लेने के लिए अर्जुन कपूर एयरपोर्ट पर आए थे। अर्जुन इस दौरान कार में बैठे हुए दिखाई दिए। मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में कार में बैठती हुई नजर आ रही हैं। इस कार में अर्जुन कपूर पहले से बैठे हुए दिखाई दिए।
इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग कार में बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुईं दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा की इन नई तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


Click it and Unblock the Notifications