रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर ख़ास दोस्त अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, बोले- कुछ तो लोग...
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट पर ख़लबली मचा दी। 70 के दशक के पॉप आइकॉन बर्ट रेनॉल्ड्स को सम्मान देते हुए रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए ये फोटोशूट करवाया। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया तो कई लोगों ने उनकी इस फोटोशूट की ज़बरदस्त तारीफ़ भी की।
कई सेलिब्रिटीज ने भी रणवीर सिंह को इस बोल्ड कदम के लिए सराहा। अब अर्जुन कपूर ने भी अपने ख़ास दोस्त रणवीर सिंह को ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन' के प्रमोशन के दौरान उनसे रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा कहा जो लगातार सुर्ख़ियों में है।

बेस्ट फ्रेंड के लिए क्या बोले अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पक्के दोस्त हैं। जाहिर है उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ़ की और उनके बारे में कहा, 'रणवीर सिंह में कोई दिखावा नहीं है। 11-12 सालों से आप लोग देख रहे हैं, जब वो होते हैं तो अलग एनर्जी होती है। वो जो करते हैं, वो उनकी व्यक्तित्व का हिस्सा है। उन्होंने जो किया उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया, उन्हें जैसे सही लगता है, वो करते हैं और हमें इस बात के लिए उनका सम्मान करना चाहिए।'
Recommended Video
ट्रोल्स पर बोले अर्जुन कपूर
रणवीर सिंह को ट्रोल किए जाने पर अर्जुन कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि ट्रोल्स को अहमियत नहीं देनी चाहिए क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे, उनका काम है कहना। आपको जो ठीक लगता है, आपको करना चाहिए।
रणवीर की तारीफ की
उसके साथ ऐसा करने के लिए कोई ज़बरदस्ती नहीं की गई। वो लोगों को भी ऐसा कर खुशी दे रहा है।'
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की 'एक विलेन रिर्टन्स' रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा 'द लेडीकिलर' और 'कुत्ते' भी पाइपलाइन में है। वहीं, दूसरी ओर रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications