''शाहरुख खान की फिल्म से.. मैं अपनी फिल्म की तुलना क्यों करूं....''
शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की नाकामयाबी से यदि किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है.. तो वो हैं अर्जुन कपूर। अर्जुन की फिल्म 'मुबारकां' दूसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर गई। फिल्म ने कुल 54 करोड़ की कमाई कर ली है।
सैफ की बेटी.. सारा अली खान की डेब्यू फिल्म.. 'केदारनाथ'.. देखें पहली झलक
जब इस बारे में अर्जुन कपूर से पूछा गया तो उन्होंने सीधे सीधे कहा, मैं सोचता हूं किसी भी फिल्म की कामयाबी को इस एंगल से देखना ही गलत है। मैं शाहरुख खान की या किसी भी और की फिल्म से अपनी फिल्म की तुलना नहीं कर सकता। मैं अपनी पिछली फिल्मों से इसकी तुलना करूंगा।

अर्जुन ने कहा, आज के समय में किसी एक फिल्म का 4 हफ्तों तक सिनेमाघर में चलना काफी बड़ी बात है। मैं फिल्म की सफलता से खुश हूं। बहरहाल, बता दें कि इतनी कमाई के बाद भी मुबारकां हिट फिल्मों की गिनती में शामिल नहीं है.. सिर्फ इसीलिए क्योंकि फिल्म की बजट काफी ज्यादा थी।
यहां जानें 2017 की बिग बजट फिल्में.. जो फ्लॉप हो गई-


Click it and Unblock the Notifications











