Arjun Malaika: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को बताया पास्ट? ब्रेक अप के बीच बोले- मेरे पास 2 च्वाइस हैं...

Arjun Kapoor Reaction On Break Up: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। अर्जुन कपूर ने पहले अपने चाचा अनिल कपूर को 'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया किंग बताया था। इसके कुछ देर बाद ही एक्टर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपने पास्ट को लेकर और भविष्य को लेकर बात की है। एक्टर ने जो लिखा है उससे पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर शुक्रवार को आई थी। कपल के एक करीबी ने इस बात की पुष्टि की थी कि दोनों 5 साल बाद अलग हो गए हैं। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्शन दे दिया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और लिखा है, "जीवन में हमारे पास दो विकल्प हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं" अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को यूजर्स मलाइका संग ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि अर्जुन कपूर ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को साल 2019 में ऑफिशियल कंफर्म किया था। ऐसे में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका से यही सवाल पूछा जाता था कि वह कब अर्जुन कपूर से शादी करेंगी? अब दोनों के अलग होने की वजह से फैंस के दिल टूट गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications