..................... Arjun Kapoor react on Malaika Arora's I Love You post, people gossiping again - Hindi Filmibeat

अर्जुन-मलाइका के बीच फिर से पकने लगी खिचड़ी? एक्ट्रेस के 'आई लव यू' पोस्ट पर अभिनेता ने दिया ऐसा रिएक्शन!

arjun kapoor malaika arora

Arjun Kapoor Malaika Arora- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वक्त चर्चा में हैं। कुछ ऐसा हुआ है कि फिर से दोनों को लेकर बातें शुरु हो गई है। मलाइका ने एक पोस्ट किया था जिसपर अर्जुन कपूर ने रिएक्शन दिया है।

इस रिएक्शन पर लोगों का कहना है कि क्या अर्जुन कपूर फिर से मलाइका के साथ प्यार में पड़ने वाले हैं। दरअसल मलाइका ने एक आई लव यू पोस्ट किया था। दोनों ब्रेकअप के बाद भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ हैं तो इतना तो तय है कि दोनों के बीच संबंध उस तरह से नहीं खराब हुए हैं।

मलाइका ने तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी और कुछ लिखा था। हालांकि ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट को लेकर रिएक्ट नहीं कर रहे थे। मलाइका ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से प्यार नहीं करती, मैं तुम्हें अपनी आत्मा से प्यार करती हूं, अगर मेरा दिमाग भूल जाता है और मेरा दिल रुक जाता है।"

इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने रिएक्ट करते हुए इस लाइक किया है। जैसे ही मलाइका के पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने लाइक का बटन दबाया लोग उनको लेकर फिर से बातें करना शुरु कर चुके हैं।

सालों रहे साथ

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए थे। हालांकि उनका रिश्ता कुछ महीनों के बाद खत्म हो गया था। आज भी मलाइका और अर्जुन से एक दूसरे को लेकर मीडिया में सवाल पूछा जाता है। लेकिन इस लाइक के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि फिर से दोनों एक साथ आ सकते हैं। हालांकि ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अपनी मस्ती में जिंदगी जी रही हैं। फिलहाल आप देखिए मलाइका का ये पोस्ट..

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X