सलमान खान को लगा करारा झटका: अब अर्जुन कपूर होंगे #Wanted
अर्जुन कपूर के अच्छे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं, कम से कम जितनी तेज़ी से वो प्रोजेक्ट फाइनल कर रहे हैं उस हिसाब से। फिलहाल वो दिबाकर बनर्जी के लिए यशराज फिल्म्स की संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
इस साल अर्जुन कपूर की नमस्ते इंगलैंड भी रिलीज़ होने जा रही है। और अब खबर है कि सलमान खान को झटका देते हुए अर्जुन कपूर वांटेड हो गए हैं। जी हां, अर्जुन कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट में बनने जा रहे हैं एक रॉ एजेंट। अब रॉ एजेंट से तो बस टाईगर सलमान ही याद आते हैं।

लेकिन अर्जुन एक असली रॉ एजेंट बनने जा रहे हैं। जो टाईगर की तरह बिना लॉजिक गोलियां चलाकर मिशन पूरा कर ले। बल्कि वो एजेंट जो सच में विपरीत परिस्थितियों का सामना करता है वो भी देश के लिए।
फिल्म का नाम है मोस्ट वांटेड और इसे डायरेक्ट करेंगे रेड डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता। फिल्म का नाम है मोस्ट वांटेड और फिल्म एक बायोपिक है रविंदर कौशिक नाम के एक अंडरकवर एजेंट पर।
रविंदर को 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा गया था और पकड़े जाने पर वो 47 साल की उम्र तक पाकिस्तान की जेल में ही बंद रहा। और वहीं उसकी मौत हो गई। फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग के दौर में है।


Click it and Unblock the Notifications











