अर्जुन कपूर के घर में गूंजी किलकारियां, उधर था अर्जुन-मलाइका की शादी का इंतजार.. और इधर

Arjun Kapoor

Antara Marwah Baby: बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह के घर में फिर से किलकारियां गूंजी है। वह दूसरी बार पिता बन गए हैं। हाल ही में, उनकी पत्नी अंतरा मारवाह ने एक बेटे को जन्म दिया है।

मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मारवाह ने जुलाई 2023 को अपने घर में एक नन्हे-मुन्ने का स्वागत किया है। फैमिली ने 2 जुलाई को प्यारे तरीके से अंतरा और मारवाह के पैरेंट्स बनने की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टेटमेंट के जरिए मारवाह फैमिली ने अनाउंस किया कि उनके घर में एक बेबी बॉय ने जन्म लिया है और उनकी नन्ही परी थिया बड़ी दीदी बन गई हैं।

अंतरा मारवाह ने कुछ महीने पहले रैम्प वॉक करके अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अंतरा ने लैक्मे फैशन वीक में पार्टिसिपेट किया था और रैम्प वॉक के जरिए पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। फुल स्लीव प्लंजिंग नेकलाइन क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में अंतरा का कॉन्फिडेंस देखने लायक था।

अंतरा मारवाह एक स्टाइलिस्ट हैं। वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को स्टाइल कर चुकी हैं। वह कई फैशन इवेंट्स में बतौर मॉडल भी नजर आ चुकी हैं। उनका अंबानी परिवार से भी गहरा नाता है। वह बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी (Tina Ambani) की भतीजी हैं।

बात करें मोहित मारवाह की तो उनका कपूर खानदान से गहरा कनेक्शन है। वह संदीप मारवाह और सीमा मारवाह के बेटे हैं। सीमा, अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की बहन हैं। ऐसे में मोहित रिश्ते में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के भाई लगते हैं।

मोहित ने फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'राग देश' में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'स्ट्रेंजर्स इन द नाइट' और 'लव शॉट्स' जैसी शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है। एक्टिंग के अलावा मोहित मॉडलिंग में भी एक्टिव हैं और कई बार रैम्प वॉक पर अपनी हैंडसम पर्सनैलिटी से लोगों को दीवाना बना चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X