अर्जुन कपूर का ऐलान- उनका दिल मलाइका के पास है- देखिए लेटेस्ट तस्वीर
Recommended Video
अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा छाए हुए हैं और वो इस समय मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। काफी समय से खबरें थी कि दोनो शादी कर सकते है लेकिन दोनो अपने रिश्ते को छुपा के रख रहे थे। लेकि अब एक के बाद एक मलाइका और अर्जुन दोनो खुलकर सामने आ रहे हैं और अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इस समय दोनो साथ में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं और दोनो की तस्वीरें छाई हुई हैं।
हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा बैठी हैं और उन्होने दिल के आकार की चीज पकड़ी हुई है, इसको शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है कि मेरा दिल इनके पास है।

इससे एक बात तो तय है कि अब दोनो खुलकर अपने प्यार का ऐलान कर रहे है। इसके अलावा मलाइका ने भी कई फोटोज शेयर की हैं।
लेटेस्ट फोटो की बात करें तो उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वो बेहद बिंदाज अंदाज में नजर आ रही हैं। लेकिन फोटो से ज्यादा चर्चा अर्जुन के कमेंट की हो रही है। एक्टर ने फोटो पर कमेंट कर पूछा कि ये फोटो किसने खींची।


Click it and Unblock the Notifications