'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज से पहले रणबीर कपूर के सोशल मीडिया हैंडल का हुआ खुलासा

By Filmibeat Desk
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor:रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं जो पहली बार स्क्रीन्स पर उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। फिल्म का प्रोमोशन्स भी जोरों पर है। श्रद्धा भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म को जमकर प्रमोट करती दिख रही हैं, जबकि रणबीर ने हमेशा सोशल मीडिया दूरी बनाए रखा हैं।

हालांकि बीच बीच में उनके रूमर्ड सोशल मीडिया हैंडल की भी खबरें सामने आ जाती है। पर अब लगता है उनकी बेटर हाफ और उनके फ्रेंड्स मिलकर उनके रूमर्ड सोशल मीडिया हैंडल को एक्सपोज करने वाले है।

हाल ही में जहां रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट और को-स्टार श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके रूमर्ड सोशल मीडिया हैंडल की तरफ इशारा किया था। वहीं अब अर्जुन कपूर भी उनकी इस गैंग में शामिल हो गए हैं। उन्होंने श्रद्धा कपूर की स्टोरी को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर रिशेयर करते हुए लिखा,"मक्कार है पर मेरा यार है!!! और वो ये पोस्ट अपने (रूमर्ड ) फिनस्टा से जरूर चेक कर रहा होगा इस वक्त !!!

अर्जुन कपूर की इस स्टोरी के बाद फैन्स के बीच भी इस बात को लेकर एक्साइटमेंट तेज है, जो न जाने कब से रणबीर कपूर के सोशल मीडिया पर आने का इंजतार कर रहें है। लेकिन फिलहात को 'तेरे प्यार में' गाने से जो ट्रेंड श्रद्धा कपूर ने शूरू किया हैं, उसे सभी एंजॉय कर रहें है। फैन्स के साथ साथ सेलेब्स भी इस गाने पर अपने रीक्रिएटेड वर्जन की रील्स शेयर कर रहें है।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने इस ट्रेंड को ज्वाइन किया हैं।बता दें, तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।

Read more about: ranbir kapoor arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X