रेड के निर्देशक राजकुमार गुप्ता का एक और धमाका, अर्जुन कपूर होंगे मोस्ट वांटेड
फिल्म रेड से अपने टैलेंट को सबके सामने लाने वाले निर्देशक राज कुमार गुप्ता इन दिनो फिल्म की सफलता को लेकर काफी खुश है और बता दें कि फिल्म के बाद वो दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। बता दें कि अब राज कुमार गुप्ता एक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे है और इस फिल्म का नाम होगा मोस्ट वांटेड।
इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर का नाम लगातार सुर्खियों में चल रहा है। फिल्म मोस्ट वांटेड की बात करें तो ये फिल्म सच्ची आतंकी घटना पर आधारित होगी और अर्जुन कपूर इस फिल्म में एक इंटलीजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले है।

मुंबई मिरर में छपी खबर की माने तो फिल्म एक सीक्रेट मिशन के ऊपर निर्भर रहेगी जो कि सन् 2012 और 2014 में हुआ था। इस सीक्रेट मिशन में हुए आतंकी हमले और उसके मिशन को फिल्म में मुख्यता से दिखाया जाएगा।
बता दे कि इस आतंकी हमले और इसके मिशन के दौरान भारत का सबसे खतरनाक और मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़ा गया था। बता दें कि अर्जुन कपूर एक बेहतरीन अभिनेता है और फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा भी बिखेर चुके है।
इस फिल्म की शूटिंग की बात करें तो ऐसा हो सकता है कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली और नेपाल मे हो सकती है ऐसी लगातार चर्चा हो रही है।
खबरें तो यहा तक है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई तक खत्म भी हो जाएगी और फिल्म के लिए राज कुमार गुप्ता ने अभिनेता अर्जुन कपूर को एक सप्ताह पहले ही कास्ट कर लिया था और बहुत जल्द इस बात का खुलासा हो जाएगा।
बता दे कि राज कुमार गुप्ता की माने तो फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर राज कुमार गुप्ता काफी खुश हुए थे और फिल्म बनाने कि बात बोली थी। इसके अलावा अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो वो कई और फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है।
इस फिल्म के फ्लोर में आते ही फिल्म के लिए प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई है। अर्जुन कपूर का शुरुआती समय तो काफी अच्छा था पर उसके बाद अर्जुन कपूर ने फ्लॉप भी दी है। फिलहाल फिल्म मोस्ट वांटेड की तैयारी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











