अर्जुन कपूर अलग 'तेवर' में सलमान के लिए गाएंगे गाना

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का एक और टैलेंट फैंस के सामने आने वाला है। अभिनेता के साथ अब वह गायकी भी करेंगे। अर्जुन कपूर अपनी आवाज में पहला गाना सलमान खान के लिए डैडिकेट करने जा रहे हैं। फिल्म 'तेवर' में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान के लिए अर्जुन कपूर गाना गाते दिखाई देंगे। गाने के बोल मैं तो सुपरमैन, सलमान खान का फैन, जो लेगा मुझसे पंगा कर दूं मैं उसका बंद, कुछ इस अंदाज में अर्जुन कपूर सलमान को यह गाना डैडिकेट करने जा रहे हैं।

फिल्म तेवर तेलगू फिल्म ओकाडू की रिमेक है। इसी फिल्म में अर्जुन कपूर, सलमान के लिए गाना गाने जा रहे हैं। यह गाना ताजमहल के आस-पास फिल्माया गया। जिसके प्लेबैक सिंगर वह खुद ही हैं। गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा और म्यूजिक साजिद-वाजिद ने दिया है।

फिल्म में अर्जुन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खुद फिल्म किक में गाना 'हैंगओवर' अपनी आवाज में गा चुके हैं। अब देखना है यह है कि अर्जुन कपूर का गाया गाना सलमान खान को कितना पंसद आता है। फिल्म तेवर 9 जनवरी को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X