TRAILER: अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा की 'नमस्ते इंग्लैंड'- जबरदस्त जोड़ी का धमाल
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर मस्ती मजाक साथ ही इमोशन से भरपूर है। फिल्म का निर्देशन किया है विपुल अमृतलाल शाह ने। यह दशहरा के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इशकजादे के बाद अर्जुन - परिणीति की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4'- राजस्थान में शूटिंग शुरु
बता दें, डेब्यू फिल्म इश्कजादे के बाद अर्जुन- परणीति की जोड़ी अब सामने आई है। नमस्ते इंग्लैंड हल्की फुल्की कॉमेडी है। साथ ही इमोशनल ड्रामा भी है। इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति पंजाबी किरदारों में हैं जिन्हें पंजाब में ही एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

लेकिन लड़कियों को काम करने की आजादी ना मिलने की वजह से परिणीति सब छोड़ छोड़ कर लंदन भाग जाती हैं। उनके पति बने अर्जुन भी पीछे पीछे वहां पहुंचते हैं। फिल्म के अंत में पति- पत्नी का मिलन होता है या नहीं.. यह तो 19 अक्टूबर को ही पता चलेगा। बता दें, अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ की फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल नहीं हैं। बल्कि बिल्कुल अलग फिल्म है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











