शाहरूख खान को फिर टक्कर मिल गई - नमस्ते कर रहे हैं ये दो सुपरस्टार, BOOKING पक्की
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड 7 दिसंबर की बुकिंग कर चुकी है और फिल्म की शूटिंग तेच़ी से पूरी हो रही है। अब दोनों ने शाहरूख खान को टक्कर देने की भी ठान ली है।
दरअसल, नमस्ते इंग्लैंड के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने एक धमाकेदार शादी का गाना शूट किया है और साथ में होली सीक्वंस भी। इनकी तस्वीरें भी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

यानि कि दिसंबर में शादी का सीज़न और अर्जुन परिणीति के शादी सॉन्ग की धूम होने वाली है। दिक्कत ये है कि दिसंबर में आ रही है शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो जिसमें शादी सीक्वंस है। गाना है या नहीं पता नहीं।
लेकिन अगर शाहरूख की फिल्म में भी शादी वाला डांस है, तो ज़ाहिर सी बात है कि दोनों म्यूज़िक एल्बम में जमकर मुकाबला होगा।
नमस्ते इंगलैंड, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन सीरीज़ की अगली फिल्म है। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं और दोनों में ही अर्जुन - परिणीति की जोड़ी को काफी सराहा जा रहा है।
अर्जुन और परिणीति इस साल की धमाकेदार जोड़ी हैं क्योंकि नमस्ते इंग्लैंड के अलावा दोनों ने यशराज फिल्म्स के लिए संदीप और पिंकी फरार की भी शूटिंग है।
देखना है कि नमस्ते इंगलैंड से दोनों वापस इशकज़ादे वाला जादू चला पाते हैं या नहीं। लेकिन जहां पंजाबी शादी की बात हो तो माहौल अपने आप ही बन जाता है।
आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की वो फिल्में जिनकी शादियों के माहौल ने फिल्म का बेड़ा पार लगा दिया था -


Click it and Unblock the Notifications

