अमेज़न प्राइम वीडियो पर आज से देखें अर्जुन- परिणीति स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' का डिजिटल प्रीमियर
दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कोविड की वजह से फिल्म को खास दर्शक नहीं मिल पाए, जिसके बाद अब यह डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म में अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, जयदीप अहलावत, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने 'संदीप और पिंकी फरार' के एक्सक्लुसिव डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है, जो आज - 20 मई, 2021 को भारत में और दुनिया भर के 240+ देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हो रहा है।

'संदीप और पिंकी फरार' दो अलग-अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिनका जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है। पिंकेश दहिया या "पिंकी" (अर्जुन कपूर) एक हरियाणवी पुलिस अधिकारी है, जबकि संदीप कौर (परिणीति चोपड़ा) कॉर्पोरेट जगत की एक महत्वाकांक्षी लड़की है। विडंबना यह है कि यह जोड़ी एक दूसरे के प्रति अविश्वास, संदेह और घृणा से जुड़े हैं।
यशराज बैनर की यह फिल्म लंबे समय पहले ही बन चुकी थी लेकिन रिलीज टलती चली गई। इशकजादे के बाद अर्जुन- परिणीति की जोड़ी को साथ देखने का दर्शकों को खासा इंतज़ार था। सिनेमाघरों में ये फिल्म लॉकडाउन के बीच रिलीज हुई और इसे समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। अब इसे आप प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











