Just In: शुरू हुई नमस्ते इंगलैंड की ए़डवांस बुकिंग, जानबूझ कर बदली रिलीज़ डेट, एक और क्लैश

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में क्लैश हो रही थीं - एक थी आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता और सान्या मल्होत्रा स्टारर बधाई हो और दूसरी थी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर नमस्ते इंगलैंड। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर हाल ही में आए। जहां नमस्ते इंगलैंड की धज्जियां उड़ गईं वहीं बधाई हो को काफी तारीफें मिलीं।

लेकिन इस बात को कोई नकार नहीं सकता कि नमस्ते इंगलैंड बड़ी फिल्म है। अपना नुकसान बचाते हुए, बधाई हो की टीम ने आज सुबह ही अपनी फिल्म के शुक्रवार की बजाय गुरूवार को रिलीज़ करने की सोची। लेकिन अब देखा देखी, नमस्ते इंगलैंड की टीम ने भी शुक्रवार की बजाय, गुरूवार 18 अक्टूबर को फिल्म रिलीज़ करने का फैसला कर लिया है।

arjun-kapoor-parineeti-chopra-s-namaste-england-changes-date-to-clash-with-badhaai-ho

पोस्टर के साथ एलान कर दिया गया है कि अर्जुन और परिणीति, दशहरा के एक दिन पहले ही सबसे मिलने आ रहे हैं और फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। वैसे देखा जाए तो अगर बधाई हो पहले रिलीज़ होती तो वो नमस्ते इंगलैंड की ओपनिंग पर भारी असर छोड़ सकती थी।

बधाई हो के लिए लोग उत्साहित हैं। फिल्म का ट्रेलर भी फिल्म के अच्छे होने की गारंटी दे रहा है। ऐसे में फिल्म अगर नमस्ते इंगलैंड से पहले आती तो फिल्म के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ नमस्ते इंगलैंड पर सीधा असर छोड़ते। फिलहाल दोनों फिल्मों के पास बराबर के मौके हैं। वैसे जानिए, बॉलीवुड के कुछ दिलचस्प क्लैश -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X