नमस्ते इंग्लैंड TRAILER: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने तो हद ही कर दी

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नमस्ते इंगलैंड के साथ दर्शकों के सामने जल्दी ही होंगे और इसलिए फिल्म का जमकर प्रमोशन शुरू हो चुका है। फिल्म के पोस्टर पर अर्जुन परिणीति को एक साथ देखकर वैसे भी दर्शकों को इशकज़ादे के दिन याद आ गए। वहीं अर्जुन और परिणीति के ट्विटर झगड़े लोगों का मन बहलाते रहते हैं।

अब अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ डेट को लेकर झगड़ा करते नज़र आए हैं और दर्शकों को कन्फ्यूज़ कर दिया है। परिणीति का कहना है कि ट्रेलर 10 को आ रहा है। वहीं अर्जुन का कहना है कि ट्रेलर 7 को आ रहा है और परिणीति झूठ बोल रही है।

arjun-kapoor-parineeti-chopra-reveal-namaste-england-trailer-release-date

परिणीति और अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अर्जुन कह रहे हैं - परिणीति सबको गलत डेट बता रही है। 7 सितंबर को है ट्रेलर लॉन्च और इस बात पर मैं क्लियर हूं। वहीं परिणीति कहते हुए दिख रही हैं - मेरा यकीन करो यार, ट्रेलर 10 सितंबर को ही आएगा। बाबा ऐसे ही परेशान कर रहा है सबको।
[ प्रेमम का शानदार रीमेक और फाइनल कास्ट, करोड़ों का धमाका तय]

परिणीति अर्जुन को प्यार से बाबा कहती हैं। दोनों की दोस्ती, ट्विटर पर छाई रहती है क्योंकि दोनों की नोकझोंक फैन्स को काफी पसंद आती है। दोनों ने एक साथ इशकज़ादे के साथ डेब्यू किया था। हालांकि परिणीति, इससे पहले लेडीज़ Vs रिकी बहल में दिख चुकी थीं लेकिन इशकज़ादे उनका पहला रोल था।

विपुल शाह के डायरेक्शन में बनी नमस्ते इंगलैंड समय से पहले बन कर तैयार हो चुकी है और इसलिए फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। पहले फिल्म दिसंबर में आने वाली थी। आप जानिए यंग स्टार्स की कुछ आने वाली फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X