अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और रोमांच से भरा VIDEO
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार पिछले साल से अटकी हुई है। लेकिन अब ये फिल्म को रिलीज को एकदम तैयार है। वैसे तो एक साल पहले संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर फैंस देख चुके हैं। लेकिन अब फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म संदीप और पिंकी फरार 2 ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
संदीप और पिंकी फरार फिल्म में अर्जुन कपूर और पिंकी की छुपती छुपाती जिंदगी और ढेर सारा सस्पेंस फैंस को देखने वाला है। बात करें इस ट्रेलर की तो ये वीडियो दिचलस्प मालूम पड़ता है। वीडियो में अर्जुन कपूर का एकदम अलग और अक्खड़ अवतार देखने को मिला है तो वहीं संदीप और पिंकी फरार फिर का गंभीर रोल है।

'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने ही संदीप और पिंकी फरार को डायरेक्टर किया है। अगर आप सोच रहे हैं कि संदीप अर्जुन कपूर होंगे और पिंकी परिणीति होंगी तो आप गलत हैं। जी हां, ये फिल्म संदीप कौर (परिणीति) और पिंकी दहिया (अर्जुन) की कहानी है।

संदीप और पिंकी फरार ट्रेलर 2
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का ये ट्रेलर सस्पेंस और रोमांच से भरा है। जिसकी शुरूआत संदीप द्वारा एक टैक्सी ड्राइवर से मदद मांगने से शुरू होती है। यहीं से पिंकी की जिंदगी में भी आफत शुमार हो जाती है।

सस्पेंस
ट्रेलर में संदीप के फरार और पिंकी के साथ भागने की कहानी मालूम पड़ती है। फिल्म का सस्पेंस ये है कि आखिर क्यों संदीप (परिणीति) सबसे छिप कर भाग रही है और क्यों उनका पीछा पुलिस कर रही है।

ट्रेलर का अंत हैरान करता है
संदीप और पिंकी फरार ट्रेलर 2 फैंस को चौंकाता भी है। दरअसल ट्रेलर के आखिरी सीन में पिंकी (अर्जुन) संदीप को जान से मारता नजर आ रहा है। अब देखना ये है कि क्या संदीप मर जाती है या फिर दोनों के बीच कोई केमिस्ट्री शुरू होती है।

रिलीज डेट
संदीप और पिंकी फरार को यशराज फिल्म्स बैनर तले बनाया गया है जो कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब देखना है ये है कि क्या परिणीति और अर्जुन की ये फिल्म फैंस को रास आती है या नहीं।

परिणीति और अर्जुन ने एक साथ किया था डेब्यू
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने साथ में इश्कजादे फिल्म से डेब्यू किया था। दोनों की ये पहली फिल्म थी जो कि सिनेमाघरों में हिट साबित हुई थी।

1 हफ्ते में परिणीति चोपड़ा की 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस में होंगी रिलीज
संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट 19 मार्च है। इसके 7 दिन बाद परिणीति चोपड़ा की पहली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म साइना बॉक्स ऑफिस में दस्तक देगी। साइना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च 2021 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











