..................... Arjun Kapoor opens up on his relationship with Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor - Hindi Filmibeat

मैं अभी भी अपनी बहन खुशी - जान्हवी को समझने की कोशिश कर रहा हूं - अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर को खुशी - जान्हवी के साथ इस तरह करीब आता देख फैन्स काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने खुशी - जान्हवी पर बात करते हुए कहा कि मैं अभी भी उन दोनों को जानने और समझने की कोशिश कर रहा हूं। कभी कभी वो मेरे चुटकुले पर हंसती हैं तो कभी नहीं हंसती हैं। मैं धीरे धीरे उनकी पसंद नापसंद समझ रहा हूं। हम सब बस ये जानते हैं कि हम सब एक दूसरे के लिए हैं।

श्रीदेवी की मौत के बाद खुशी - जान्हवी को अपनाने की बात पर अर्जुन ने कहा कि एक पल में सब बदल जाता है। मेरी ज़िंदगी में वो पल आ चुका है और मैं सपने में भी अपने किसी दुश्मन के साथ भी ऐसा ना होने की दुआ मांगता हूं। मैंने और अंशुला ने पूरी ईमानदारी से इस रिश्ते को अपनाया है। हमारी मां होती तो वो भी यही चाहतीं।

गौरतलब है कि अर्जुन और जान्हवी को पहली बार कॉफी विद करण पर देखकर फैन्स काफी खुश हुए। दोनों की केमिस्ट्री में कोई बनावटीपन या दिखावा नहीं था और यही बात फैन्स के दिल को छू गई। जहां दोनों एक दूसरे को ईशान और मलाईका के नाम पर छेड़ते दिखे वहीं अर्जुन पूरे समय एक बड़े भाई की तरह ही दिखाई दिए।

इसी इंटरव्यू में अर्जुन ने खुशी के बारे में भी दिल खोलकर बात की थी। जहां एक तरफ, जान्हवी अपनी अगली फिल्म गुंजन सक्सेना बायोपिक की तैयारी कर रही हैं, अर्जुन की अगली फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड, मई में रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X