..................... कपूर एंड सन्स फिल्म में अर्जुन कपूर ने मांगा था काम | Arjun Kapoor open up he wanted to do Fawad Khan's role in Kapoor and Sons but shakun batra not casting him - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर ने डायरेक्टर शकुन बत्रा से मांगा था काम, लेकिन निर्देशक ने कर दिया था इनकार

अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल में ही खुलासा किया कि उन्होंने निर्देशक शकुन बत्रा से उनकी निर्देशित फिल्म कपूर एंड सन्स में काम मांगा था। आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान अभिनीत फिल्म कपूर एंड संस साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गे नोवलिस्ट के किरदार में एक्टर फवाद खान का रोल काफी लोकप्रिय हुआ था।

फवाद खान के इस रोल के लिए अर्जुन कपूर ने निर्देशक शकुन बत्रा से काम मांगा था लेकिन काम नहीं बन पाया था। अर्जुन कपूर ने रिवील किया कि जब मुझे पता चला कि कपूर एंड सन्स फिल्म की कास्टिंग के चलते फिल्म में समय लग रहा है तो उन्होंने ये जानकार निर्देशक को कॉल किया।

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने कंफेस करते हुए बताया कि मैंने शकुन बत्रा से कहा था कि मैं फिल्म में काम करना चाहता हूं। लेकिन शकुन बत्रा ने इस रोल के लिए मुझे नहीं चुना। उनका मानना था कि मैं इस रोल के लिए ठीक नहीं हूं।

इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा, मैं आज भी शकुन से मजाक में कहता हूं कि आपने अर्जुन को नहीं लिया लेकिन मेरा कपूर ले लिया। बता दें फवाद खान से पहले कई एक्टर्स ने इस रोल को ठुकरा दिया था। फवाद खान का रोल गे का था।

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जैकलीन फर्नांडिस, सैफ अली खान संग भूत पुलिस में नजर आएंगे। भूत पुलिस से अर्जुन कपूर का लुक भी रिलीज हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X