अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बोले अभिनेता अर्जुन कपूर- "अपना टाइम आएगा"

By Staff

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'पानीपत' में सदाशिव राव का किरदार निभा रहे अर्जुन कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां अर्जुन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं, वहीं अब उन्हें पानीपत से बेहद उम्मीदें हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। यह अर्जुन की पहली इतिहास आधारित फिल्म होगी।

हाल ही में पानीपत के लिए हुए इंटरव्यू में अपने करियर के उतार चढ़ाव पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि- मैंने कोशिश की है, जहां तक मेरी हद है। बाकी जोया अख्तर ने बहुत अच्छी लाइन दी है- "अपना टाइम आएगा.."

Arjun Kapoor

अपने करियर पर अर्जुन कपूर ने कहा- "उतार चढ़ाव, हिट फ्लॉप सबकी ज़िंदगी में होता है। मैंने ज़िंदगी में बहुत कुछ देखा है इसीलिए मेरा अब कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। मैं अपनी माँ के जैसा हूं, कोई मुझसे मेरा विश्वास नहीं छीन सकता। एक स्टार वही है तो असफलता को भी संभालना जानता हो। सफलता पाना आसान है, लेकिन सफलता के बाद जो असफलता की पारी को सही से खेल जाए, वो बड़ी बात है। जो भी स्टार्स यहां आप देखते हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में 20 साल, 25 साल गुज़ारे हैं, उन्होंने भी उतार चढ़ाव देखा है। ज़ोया अख्तर ने बहुत अच्छी लाइन दी है- अपना टाइम आएगा। हां, मैंने भी कुछ गलतियां की हैं, लेकिन उन गलतियों से सीखा भी है। मैंने हर तरह की फिल्में की हैं, मैंने कोशिश की है, जहाँ तक मेरी हद है।"

फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ कृति सैनन और संजय दत्त मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो मराठा और अफगान सेना के बीच लड़ी गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X