..................... Arjun Kapoor new hairstyle see pictures - Hindi Filmibeat

Pictures अर्जुन की अगली फिल्म का है ये सेक्सी लुक!

बॉलीवुड के हर एक एक्टर एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मों के किरदारों को लेकर आजकल काफी गंभीर रहते हैं। उन्हें हर एक चीज में परफेक्शन चाहिए होता है, फिर वो उनका लुक्स हो, भाषा हो या फिर बोलने का लहजा। सबकुछ उन्हें परफेक्ट चाहिए होता है। अर्जुन कपूर की हाल ही में तेवर फिल्म रिलीज हुई जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली।

हाल ही में अर्जुन ने अपनी कुछ नयी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो काफी डिफरेंट लुक में नज़र आ रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस नये लुक में उनका हेयरस्टाइल काफी डिफरेंट है और वो काफी हैडसम नजर आ रहे हैं। उनके बालों का स्टाइल थोड़ा स्पाइक करने जैसा है।

छोटे बालों में पहली बार अर्जुन कपूर को देखा जा रहा है। हालांकि अर्जुन ने ऐसा नहीं लिखा है कि ये उनकी आने वाली फिल्म का लुक है लेकिन अचानक से जब कोई स्टार अपने बालों या लुक्स के साथ कुछ बदलाव करे तो जाहिर है कि वो कुछ नया प्रोजेक्ट शुरु करने जा रहा है जिसके लिए वो ये सब तैयारियां कर रहा है।

कुछ समय पहले अर्जुन कपूर को एआईबी रोस्ट शो के लिए काफी नेगिटव बातें सुनने को मिली थीं। साथ ही काफी समय से उनका करियर भी कुछ खास नहीं जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही अर्जुन कपूर कुछ ऐसा किरदार निभाएं ताकि वो वापस बॉलीवुड में अपनी जगह कायम रख सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X