..................... Arjun Kapoor needs to recharge his battery - Hindi Filmibeat

तेवर दिखाकर थक गया अब सुकून चाहता हूं- अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर आजकल अपनी फिल्म तेवर के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस साल अर्जुन कपूर ने एक के बाद एक करीब चार फिल्में की हैं जिनमें गुंडे, 2 स्टेट्स, फाइडिंग फेनी और तेवर शामिल हैं। ये कहा जा सकता है कि इस साल की शुरुआत से ही अर्जुन कपूर काफी व्यस्त रहे। एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग और साथ ही रिलीज हो रही फिल्मों का प्रमोशन। लेकिन अब अर्जुन काफी थक चुके हैं और उन्हें कुछ सुकून चाहिए।

ऐसा कहना है खुद अर्जुन कपूर का। हाल ही में तेवर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मीडिया से मुखातिबहुए और उन्होंने कहा "मैं नहीं चाहता था कि तेवर फिल्म की रिलीज से पहले मैं किसी और फिल्म की शूटिंग शुरु करुं। मैंने ऐसा जानबूझकर किया क्योंकि इस साल एक के बाद एक मेरी तीन फिल्में रिलीज हुईं। मैं तेवर फिल्म की शूटिंग के साथ ही साथ अपनी बाकी फिल्मों का प्रमोशन भी कर रहा था।"

"अब मैं चाहता हूं कि तेवर फिल्म को अच्छा प्रमोशन मिले। मैं अब थोड़ा सा सुकून चाहता हूं ताकि अपने बैटरी चार्ज कर सकूं।" अर्जुन कपूर की इस बात से हर कोई सहमत था। हर किसी ने देखा है कि इस साल अर्जुन ने अलग अलग तरह के किरदार निभाए हैं और दिन रात मेहनत की है। उन्होंने अपने किरदारों से लोगों को इस बात का यकीन दिला दिया कि वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं।

वैसे भी तेवर फिल्म के प्रति अर्जुन कपूर की काफी ज्यादा जिम्मेदारियां हैं क्योंकि ये फिल्म उनके पिता बोनी कपूर द्वारा बनाई गयी है। तो अपने पिता के सामने खुद को साबित करने का इससे बेहतर मौका अर्जुन को भला कब मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X