Pictures अर्जुन कपूर मिले अपने क्रश बेगम करीना से!
बॉलिवुड के हॉट एक्टर अर्जुन कपूर बॉलिवुड दिवा करीना कपूर खान कुछ समय पहले दिल्ली में एक ईवेंट अटेंड करने पहुंचे थे। वहां से मुंबई लौटते समय उन्हें एयरपोर्ट पर एक दूसरे के साथ बात करते हुए देखा गया। कैमरों ने उन्हें कैद करना शुरु किया और दोनों बहुत ही आराम से एक दूसरे के साथ बात करते हुए एयरपोर्ट के बाहर आए।
अर्जुन कपूर ने पहले ही ये स्वीकार किया था कि करीना कपूर खान उनका पहला क्रश हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वो उनके साथ काम करना चाहते हैं। अब तो इस तस्वीर को देखने के बाद दर्शकों को भी ये अंदाजा हो गया होगा कि स्क्रीन पर दोनों कितने खूबसूरत नज़र आएंगे।
वैसे करीना कपूर खान के साथ काम करने को तो बॉलिवुड का हर एक एक्टर बेताब रहता है लेकिन बेगम करीना हर किसी को तो ये मौका नहीं देतीं वो बॉलिवुड के खान्स के साथ काम करने को जो उत्सुक रहती हैं।
खैर देखिये हो सकता है कपूर होने का फायदा अर्जुन को भी हो जाए और उन्हें करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने को मिले।


Click it and Unblock the Notifications












